scriptmonsoon alert : मंडराए काले बादल, फिर भी नहीं मिल रही गर्मी से राहत | mp monsoon 2021 update rain alert today | Patrika News
जबलपुर

monsoon alert : मंडराए काले बादल, फिर भी नहीं मिल रही गर्मी से राहत

दोपहर में चिपचिपी गर्मी ने किया परेशान, बादलों ने दी राहत
 

जबलपुरJun 20, 2021 / 03:05 pm

Lalit kostha

monsoon_1.jpg

,,

जबलपुर। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को सुबह से ही बारिश वाले बादलों की खेप आसमान में छायीं रहीं। शहर के ऊपर काले मेघ लगातार मंडराते रहे। कई बार तेज हवा चलने के साथ काली घटा छायी तो झमाझम बारिश की उम्मीद बंधी। दोपहर के समय तो एक बारगी लगा कि अब मानसून अपना जलवा दिखाएगा। लेकिन एक बार फिर मानूसनी बादल शहर से रूठ गए। बारिश भी हुई तो निगम से बाहर पनागर और पिपरिया की तरफ। शहर में कुछ सीमित जगह पर चंद मिनट की छिटपुट बारिश करके काले बाद ठंडे पड़ गए। धूप कमजोर होने से पारा चाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। लेकिन दोपहर तक उमस बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी ने बेचैन किया। शाम को नमी भरी हवा आने से कुछ राहत मिली।
काले बादलों की वजह से शनिवार को पारा स्थिर रहा। शुक्रवार के बराबर ही तापमान बना रहा। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र में शनिवार को अधिकतम तापमान तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से छह डिग्री सी नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सी रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री सी नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 81 प्रतिशत और शाम को 73 प्रतिशत थीं। दक्षिण-पश्चिम हवा पांच किमी प्रतिघंटा की गति से चली। दोपहर को बूंदबांदी ट्रेस होने के साथ ही जिले में अभी तक 82.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी बिहार ओर दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवात है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आ रहा है। इनके प्रभाव से शहर में बादल बने हुए है। रविवार को शहर सहित सम्भाग के कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो