उदयपुर

सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों से जुर्माना वसूलेंगे

नगर निगम शुरू करेगा अभियान

उदयपुरJul 28, 2020 / 11:48 pm

Mukesh Hingar

उदयपुर नगर निगम

उदयपुर. नगर निगम उदयपुर ने निगम क्षेत्र में बनने वाले मकान या मरम्मत के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सड़क पर रेती गिट्टी या अन्य सामग्री फैलाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए निगम द्वारा जुर्माना वसूलना तय किया है।
नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि महापौर द्वारा उदयपुर में निरीक्षण के दौरान एवं कई शहर वासियों द्वारा संज्ञान में लाया गया कि शहर में कई स्थानों पर मकान निर्माण एवं मरम्मत के दौरान प्रयोग की जाने वाली रेती एवं गिट्टी को सड़कों पर फैला दिया जाता है। लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है । कई बार इसी कारण दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इस समस्या को देखते हुए महापौर गोविंद सिंह टाक ने उप महापौर को इसके खिलाफ अभियान चलाकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए, उप महापौर द्वारा इसी क्रम में स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को निर्देश की पालना में तुरंत ही कार्यवाही करने के आदेश जारी किए गए। स्वास्थ्य अधिकारी शर्मा ने बताया कि यदि शहर में किसी भी स्थान पर इस प्रकार की गतिविधि पाई जाती है तो मुंसिपियल एक्ट की धारा 232 के अंतर्गत प्रथम बार ₹500 की शास्ती वसूली जाएगी एवं इसके उपरांत भी यदि किसी ने सामग्री नहीं उठाई तो अन्य कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.