scriptतस्वीरें में देखिए निठारी कांड के नरपिशाच की पूरी कहानी | Patrika News
खास खबर

तस्वीरें में देखिए निठारी कांड के नरपिशाच की पूरी कहानी

8 Photos
7 years ago
1/8
देश के बहुचर्चित निठारी कांड में कोर्ट ने आरोपी मनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली को दोषी करार दिया है। गाजियाबाद की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पिंकी सरकार हत्याकांड मनें सुरेंद्र और मनिंदर को दोषी करार दिया है। इस केस पर अब 24 जुलाई को फैसला सुनाया जाएगा।

2/8
12 साल पहले 20 जून, 2005 को  नोएडा का निठारी उस वक्त सुर्खियों में आया जब आठ साल की ज्योति निठारी से अचानक लापता हो गई। इसके बाद तो मानों बच्चों के लापता होने का सिलसिला ही शुरु हो गया। करीब एक साल तक इलाके से बच्चे रहस्यमयी ढ़ंग से गायब हो रहे थे।

3/8
7 मई को 2006 को 21 साल की एक लड़की के लापता होने पर फिर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने मोबाइल के लोकेशन और डिटेल की जांच की। जिसके बाद मनिंदर का नाम इस केस से जुड़ा।

4/8
मामला मीडिया के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर आ गया। पुलिस की कई टीमें दिल्ली-एनसीआर में इसे लेकर सर्च ऑपरेशन चलाना शुरु कर दिया।

5/8
जांच के बाद तो पूरे देश में हहाकार मच गया। एक के बाद एक जो बच्चे गायब हो रहे थे वो नोएडा के निठारी स्थित कोठी नंबर D-5 में मौत के घाट उतारे जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में पंढेर और उसके नौकर कोली को आरोपी बनाया।

6/8
जांच में पता चला कि पंढेर और उसके नौकर कोली मिलकर लड़कियों का रेप करते थे और घर में ही दफन कर देते थे।

7/8
जांच में पता चला कि पंढेर और उसके नौकर कोली मिलकर लड़कियों का रेप करते थे और घर में ही दफन कर देते थे।

8/8
निठारी कांड मामले में कोर्ट सुरेंद्र कोली को दोषी करार देकर फांसी की सजा सुना चुकी है। हालांकि 2015 हाईकोर्ट ने उसकी फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.