scriptतेलक्षेत्र में अब 30 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगा अवसर | Now 30 percent women will get opportunity in oil field | Patrika News

तेलक्षेत्र में अब 30 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगा अवसर

Published: Oct 22, 2020 11:53:00 am

Submitted by:

Ratan Singh Dave

रेगिस्तान में तेल का अथाह भण्डार, देवी नाम से भरपूर
नवरात्रा विशेष

Now 30 percent women will get opportunity in oil field

Now 30 percent women will get opportunity in oil field


रतन दवे
बाड़मेर पत्रिका.
आस्था और विश्वास में नवरात्रा में यही आशीष दी जाती है देवी भण्डार भरपूर करे। विश्व की सबसे बड़ी तेल खोज मंगला हों या देश के सबसे बड़े तेल क्षेत्र बॉम्बे हाई को पछाडऩे को आतुर बाड़मेर का तेल क्षेत्र बाड़मेर कोरोनाकाल में भी उत्पादन को लेकर भण्डार भरपूर करने की स्थिति में है। कोरोनाकाल में घट रहा तेल का उत्पादन अब फिर से गति पकडऩे लगा है और प्रतिदिन 1.65 लाख बैरल तेल उत्पादन पर आंकड़ा आ गया है। इस तेलक्षेत्र से जुड़ी खासियत है कि अब तक 38 तेल क्षेत्र की खोज मेे से केवल दो के नाम ही अन्य है शेष सभी देवियों के नाम से है। देश का यह पहला तेलक्षेत्र है जहां देवीय नाम को प्राथमिकता दी गई है।
2001 में मुख्यमंत्री ने दिया पहला नाम
राज्य में तेल की पहली खोज 2001 में हुई। तात्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका नाम सरस्वती रखा। इससे पहले ओएनजीसी देश के असम, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश में तेल खोज के बाद तेलक्षेत्र का नाम हीरा,पन्ना सहित रत्नों पर दे रही थी। यह पहला अवसर था जब देवी के नाम से शुरूआत हुई। फिर तो तेल क्षेत्र का नाम देवियों के नाम रखा जाने लगा। बाड़मेर-सांचौर बेसिन के 38 तेल क्षेत्र में से दो तेलक्षेत्र ही अलग नाम से है,एक तुकाराम और दूसरा गुड़ा।
विजया-मंगला-भाग्यम से सिलसिला आगे बढ़ा
विश्व की सबसे बड़ी तेल खोज मंगला 2004 में हुई। इस खोज ने देश को बड़ी सौगात दी तो इसका नाम मंगला रखा गया और इसके साथ की दो बड़ी खोज भाग्यम और ऐश्वर्या भी देवी नाम से ही है।
ये है देवियों के नाम तेलक्षेत्र
सरस्वती, मंगला, भाग्यम, ऐश्वर्या, शक्ति, वंदना, रागेश्वरी, कामेश्वरी, लक्ष्मी, गौरी और विजया
30 प्रतिशत महिलाएं संभालेगी ऑयल फील्ड
तेल क्षेत्र में केवल देवियों का नाम ही नहीं है। केयर्न ने अपने काम में अब 30 प्रतिशत महिलाओं को जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक 20 प्रतिशत महिलाओं को नियोजित किया है। इसमें केमिकल,ड्रिलिंग और इंजीनियरिंग के विभिन्न विभागों में महिलाएं लगी है। सिक्युरिटी की जिम्मेदारी भी महिलाओं को दी जा रही है ताकि 30 प्रतिशत महिलाओं को तेल क्षेत्र में नियोजित करने का लक्ष्य हासिल हों।
देवी के नाम का है जुड़ाव
देवीय नाम से जुड़ाव देश में इसी क्षेत्र से है। छोटे तेल क्षेत्रों के नाम नहीं दिए गए है। बड़े तेल क्षेत्र में दो को छोड़कर सभी देवीय नाम है। शक्ति के साथ दूसरा जुड़ाव अब तेल क्षेत्र में 30 प्रतिशत महिलाओं को नियोजित करना भी रखा है।- अयोध्याप्रसाद गौड़, महाप्रबंधक केयर्न ऑयल एण्ड गैस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो