scriptविशेष इबादत में जुटे रहे लोग | People engaged in special prayers | Patrika News
टोंक

विशेष इबादत में जुटे रहे लोग

बारावफात मनाईटोंक. पैगम्बर हजरत मुहम्मद (स.) की यौमे पैदाइश व वफात (बारावफात) शुक्रवार को जिले भर में मनाई गई। लोग मिलाद की महफिलों के साथ विशेष इबादत में जुटे रहे। नजरबाग में रियासत काल से चली आ रही ईदुलमिलादुन्नबी की महफिलें भी जारी है।

टोंकOct 30, 2020 / 09:22 pm

jalaluddin khan

विशेष इबादत में जुटे रहे लोग

विशेष इबादत में जुटे रहे लोग

विशेष इबादत में जुटे रहे लोग
बारावफात मनाई
टोंक. पैगम्बर हजरत मुहम्मद (स.) की यौमे पैदाइश व वफात (बारावफात) शुक्रवार को जिले भर में मनाई गई। लोग मिलाद की महफिलों के साथ विशेष इबादत में जुटे रहे। नजरबाग में रियासत काल से चली आ रही ईदुलमिलादुन्नबी की महफिलें भी जारी है।
यह रबीउलअव्वल की 16 तारीख तक होगी। ईदमिलादुननबी के अवसर पर मदरसा जामिया अहमद शहीद में आयोजित बैठक में मौलाना सलमान नदवी ने कहा कि इस्लाम धर्म के अनुसार लोगों को समाज सुधार का कार्य करना चाहिए। नशे से दूर रहना चाहिए।
नदवी ने तहरीके इरफानी नामक पुस्तक विमोचन भी किया। इस दौरान मोलाना आमिर, मुफ्ती आदिल, सलीमुद्दीन खान, महमूद शाह आदि मौजूद थे। इधर, शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसमें सुबह कंकाली माता मंदिर स्थित गौशाला में गायों को चारा डाला गया तथा परिंडे बांधे गए। इसके अलावा छावनी चौराहा, घंटाघर तथा शाही जामा मस्जिद चौराहे पर मास्क वितरण किया गया। इस दौरान मौलवी आमिर सिद्दीकी, मोइनउद्दीन निजा, अकबर खान, मुफ्ती हारून रशीद आदि शामिल थे।
उनियारा. यहां शुक्रवार को अंजुमन सिरते पाक कमेठी द्वारा ईद मिलादुन्नबी पर लोगों को माक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मदीना मस्जिद के सदर शकील अहमद कादरी ने भलाई का कार्य करते हुए करूणा दिवस के रूप में कार्य करने की बात कही। अंजुमन सिरते पाक कमेठी द्वारा सूखे मेवो का फातिहा लगावाकर तबरूक प्रत्येक घरों में बांटा गया।
इस अवसर पर मदीना मस्जिद के नायब सदर जहीर अहमद,सचिव अब्दूल सत्तार, जाकिर भाटी, जाकिर सारण एडवोकेट आदि मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।


टोंक(देवली). शहर एवं उपखण्ड क्षेत्र में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन व बारावफात को मुस्लिम समाज ने सादगीपूर्वक मनाया। कोविड 19 की गाइड लाइन अनुसार बारावफात पर शहर में ना तो जुलूस निकाला गया एवं ना ही सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुस्लिम समाज के मोहम्मद इदरीश ने बताया की ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) पर मस्जिदों एवं घरों पर रोशनी की गई। इस अवसर पर शहर की शाहीजामा मस्जिद के इमाम नज्में इफ्तिखार, सीआईएसएफ मस्जिद के इमाम मुकीम रजा,एजेंसी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम, चारमीनार अय्यूबी मस्जिद के हाफिज इरफान रजा आदि ने हजरत मुहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला।
मुस्लिम समाज के युवाओं ने इंदिरा रसोई में निशुल्क भोजन की व्यवस्था की। इस अवसर पर समाज में भाईचारा,करुणा एवं प्रेम के संदेश को और मजबूत करने की दुआएं मांगी गई।


लाम्बाहरिसिंह. पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुनब्बी शुक्रवार को मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती मरीजों को फल वितरण किए गए। इससे पहले गुरुवार रात को जामा मस्जिद की सजावट कर महफिले मिलाद का आयोजन हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो