scriptजयपुर शहर में सुधरेगी पेयजल व्यवस्था—तकनीकी कर्मचारी दस वर्ष बाद संभालेंगे पंप हाउस | phed | Patrika News
जयपुर

जयपुर शहर में सुधरेगी पेयजल व्यवस्था—तकनीकी कर्मचारी दस वर्ष बाद संभालेंगे पंप हाउस

अतिरिक्त मुख्य अभियंता और एसई नॉर्थ ने की छह सब डिवीजन में तकनीकी कर्मचारियों से बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए चर्चा
सुझाव लिए और जानी तकनीकी कर्मचारियों की समस्याएं—तय समय में होगा समाधान

जयपुरOct 21, 2021 / 08:07 am

PUNEET SHARMA

water supply

water supply

जयपुर।
जयपुर शहर जलदाय विभाग के अतिरिक्त् मुख्य अभियंता मनीष बेनीवाल और नॉर्थ सर्कल एसई अजय सिंह राठौड बुधवार को सर्कल के छह सब डिवीजन में पहुंचे और तकनीकी कर्मचारियों से जयपुर शहर की जलदाय व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझाव लिए। कर्मचारियों ने सुझाव देते हुए कहा कि तकनीकी कर्मचारी पंप हाउस का संचालन कर सकते हैं। ऐसे में पंप हाउस को ठेके पर देने की जगह तकनीकी कर्मचारियों के सुपुर्द किए जाएं।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष बेनीवाल ने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों की कुछ समस्याएं भी सामने आई। जिनका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। एक पंप हाउस में सीवर का पानी आने की समस्या बताई । तकनीकी कर्मचारियों ने यह भी बताया कि पुरानी लाइन को बदल दिया गया है। लेकिन नई के साथ पुरानी लाइन का पेयजल कनेक्शन भी चालू है। पुराने कनेक्शन को नहीं काटा गया है। जिससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। कई जगह टयूबवैल बंद हैं लेकिन ठेकेदार भुगतान उठा रहा है। इसकी जांच कराई जाए। मुरलीपुरा सब डिवीजन में कनिष्ठ अभियंता का पद रिक्त मिला। ओएंडएम कर्मचारी 15 हजार रुपए हर महीने ले रहा है लेकिन फिर भी पंप नहीं चल रहा है। ऐसे में तकनीकी कर्मचारी पंप हाउसों के संचालन की बात कह रहे हैं।
अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष बेनीवाल ने बताया कि जयपुर शहर की पेयजल व्यवस्था को सुधारने की अभी काफी गुंजाइश है। लेकिन तकनीकी कर्मचारियों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। इसलिए सब डिवीजन तक जाकर तकनीकी कर्मचारियों से पेयजल व्यवस्था सुधारने के सुझाव लेने के साथ उनकी समस्याएं भी सुनी हैं। इनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा जिससे वे जयपुर शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए सकारात्मक कदम उठाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो