जयपुर

राजनीतिक नियुक्तियों का क्रम जारी, 31 निकायों में 167 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति

प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच राज्य में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने अब 31 और निकायों में 167 मनोनीत पार्षदों (सदस्य) की नियुक्ति की है।

जयपुरJun 16, 2021 / 08:05 pm

Umesh Sharma

राजनीतिक नियुक्तियों का क्रम जारी, 31 निकायों में 167 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति

जयपुर।
प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच राज्य में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने अब 31 और निकायों में 167 मनोनीत पार्षदों (सदस्य) की नियुक्ति की है।

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश में इस बार नगरपालिका और नगर परिषद के साथ-साथ भरतपुर और बीकानेर नगर निगम में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई है। इन सभी सदस्यों की नियुक्ति राज्य सरकार के आगामी आदेश अथवा नगरपालिका या नगरपरिषद बोर्ड की निर्धारित अवधि तक रहेगी। सरकार ने दिव्यांगों को भी मनोनीत सदस्य बनाया है। इससे पहले सरकार ने 33 निकायों में 196 मनोनीत पार्षद नियुक्त किए थे। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस में चल रहे सियासी घमासान के बीच संगठन ने तय किया था कि पहले जिला स्तर पर सियासी नियुक्तियां की जाएगी। इस वजह से सरकार मनोनीत पार्षदों की घोषणा कर रही है।
इन निकायों में की घोषणा

बीकानेर नगर निगम— 12
भरतपुर नगर निगम— 6
ईटावा नगरपालिका— 6
रामगंजमण्डी नगरपालिका— 5
सांगोद नगरपालिका— 2
इन्द्रगढ़ नगरपालिका— 5
कापरेन नगरपालिका— 6
केशोरायपाटन नगरपालिका— 6
लाखेरी नगरपालिका— 6
छबड़ा नगरपालिका— 1
बारां नगर परिषद— 8
जैतारण नगरपालिका— 6
सवाईमोधापुर नगर परिषद— 8
निवाई नगरपालिका— 6
लाडनूं नगरपालिका— 6़
बगरू नगरपालिका— 6
विराटनगर नगरपालिका— 6
आबूरोड नगरपालिका— 6
सिरोही नगर परिषद— 3
शिवगंज नगरपालिका— 2
माउंटआबू नगरपालिका— 2
पिण्डवाडा नगरपालिका— 2
श्रीगंगानगर नगर परिषद— 3
सादुलशहर नगरपालिका— 5
पदमपुर नगरपालिका— 6
केसरीसिंहपुर नगरपालिका— 6
श्रीकरणपुर नगरपालिका— 6
दौसा नगर परिषद— 8
पोकरण नगरपालिका— 6
देवगढ़ नगरपालिका— 5
सांचौर नगरपालिका— 6
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.