अलवर

राहुल गांधी की मनियां सभा में दिखा ब्रज संस्कृति का रंग, जनता का इस तरह किया गया मनोरंजन

https://www.patrika.com/alwar-news/

अलवरOct 09, 2018 / 06:42 pm

Hiren Joshi

राहुल गांधी की मनियां सभा में दिखा ब्रज संस्कृति का रंग, जनता का इस तरह किया गया मनोरंजन

धौलपुर. राहुल गांधी की मनियां सभा स्थल पर आयोजकों की ओर से रासलीला मण्डली की व्यवस्था की गई थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे राहुल गांधी के इंतजार में कार्यकर्ता बोर होने लगे तो आयोजकों ने बृज क्षेत्र की रास लीला तथा भजनों पर नृत्य शुरू करा दिया। नृत्य शुरू होते ही कार्यकर्ता एक ही स्थान पर एकत्रित होने लगे और करीब आधा घण्टे तक मनोरंजन करते रहे। बाद में जब अन्य पाण्डाल खाली हो गए तो आयोजकों ने नृत्य बंद करा दिया और कार्यकर्ता अपने स्थानों पर चले गए।
…और चलना पड़ा दो किलोमीटर दूर

सभा स्थल मनिया कस्बे से करीब दो किलोमीटर फूलपुर रोड स्थित एक खेत में रखा गया था। जबकि वाहनों को मनिया कस्बे में बनाई गई पार्किंग में ही रोक दिया गया। इसके चलते कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों को पैदल ही सभा स्थल तक जाना पड़ा। इसके चलते कई ग्रामीणों ने पानी की भी व्यवस्था की थी, जहां लोगों ने प्यास बुझाई।
ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे कार्यकर्ता

सभा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ोंं के साथ नाचते-गाते हुए पहुंचे। वहीं दो युवक लकड़ी के लम्बे पैर बनाकर कांग्रेस प्रतीक की पोशाक पहनकर घूमते रहे, जो कार्यकर्ताओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बने रहे। वहीं मोरपंख लगाकर रासलीला मण्डली में आई महिलाएं सभा स्थल के बाहर घूमती रही। जिनको देखने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.