जयपुर

राजस्थान भाजपा में इन दो दिग्गजों को मिल सकते हैं ये बड़े पद, नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इनका नाम आया सबसे आगे!

Rajasthan BJP President: भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष ( Rajasthan BJP President ) तो अभी तक नहीं मिला, लेकिन पार्टी ने संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी ने संगठन चुनाव के लिए नेताओं की जिम्मेदारी भी तय करना शुरू कर दिया है…

जयपुरAug 12, 2019 / 08:42 am

dinesh

जयपुर। भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष ( rajasthan BJP president ) तो अभी तक नहीं मिला, लेकिन पार्टी ने संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी ने संगठन चुनाव के लिए नेताओं की जिम्मेदारी भी तय करना शुरू कर दिया है। सदस्यता अभियान खत्म होते ही संगठन चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ( rajendra gehlot ) को संगठन चुनाव प्रभारी और प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ( Kailash Meghwal ) को सह प्रभारी बनाया जा रहा है। इनकी घोषणा दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद की जाएगी। इनके पास प्रदेश में संगठन चुनाव कराने की जिम्मेदारी रहेगी। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
 

इसी माह मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, सूची में एक नाम और जुड़ा
मदनलाल सैनी ( Madan Lal Saini ) के निधन के चलते रिक्त हुई अध्यक्ष की सीट अभी भी खाली ही है। चर्चा है कि इस माह नया प्रदेश अध्यक्ष ( BJP President Rajasthan ) मिल सकता है, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कोई सूचना नहीं आई है। नए अध्यक्ष को लेकर कई नामों के कयास लगाए जा रहे हैं। इस सूची में अब राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया का भी नाम जुड़ गया है। पंचारिया लम्बे समय से दिल्ली में सक्रिय हैं और संघ पृष्ठभूमि से आते हैंं। पार्टी का प्रयास है कि इस बार जो अध्यक्ष बने, वो संघ पृष्ठभूमि से ही हो। पंचारिया के अलावा भी करीब एक दर्जन नाम प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हैं, जिनमें सतीश पूनिया, सीपी जोशी, मदन दिलावर, वासुदेव देवनानी, कैलाश मेघवाल के नाम शामिल हैं।
 

सदस्य बनाने के साथ हर बूथ पर लगाएं पौधे
भाजपा ( Rajasthan BJP ) ने सदस्यता अभियान से जुडे नेताओं को सदस्य बनाने के साथ-साथ हर बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने के लिए कहा है। अभियान की समीक्षा को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक में संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और अभियान के संयोजक सतीश पूनिया ने सभी जिलों की समीक्षा की। भाजपा अब तक 33 लाख से ज्यादा सदस्य बना चुकी है। पूनिया ने बताया कि अभियान तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के 370 व 35ए आर्टिकल पर निर्णायक फैसले के बाद आमजन में भाजपा से जुडऩे के लिए भारी उत्साह है। लोकसभा, राज्यसभा एवं अनेकों राज्यों में विधानसभा सत्र चलने के कारण जनप्रतिनिधि अभियान में बढ़-चढकऱ हिस्सा नहीं ले पाए। अब अभियान 10 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। सक्रिय सदस्यता अभियान पूरे अगस्त चलेगा। चन्द्रशेखर समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.