चेन्नई

राजपुरोहित ट्रस्ट भवन में कृष्ण जन्मोत्सव

सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

चेन्नईAug 13, 2020 / 11:00 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

rajpurohit trust bhawan

चेन्नई. महानगर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए एवं सीमित लोगों के प्रवेश के साथ मनाया गया। हिंदी बाहुल्य साहुकारपेट में कई जगह कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। तिरुपल्ली स्ट्रीट स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट भवन में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कृष्ण भगवान की विशेष झांकी सजाई गई।
राजपुरोहित ट्रस्ट तिरुपल्ली स्ट्रीट के अध्यक्ष रमेशसिंह मादा ने बताया कि सरकारी गाइडलाइन की पालना करते हुए कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी पालना की गई। इस अवसर पर भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। समारोह में सीमित लोगों ने ही भाग लिया। हर साल कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन इस बार कोरोना के चलते सादे समारोह के रूप में ही महोत्सव का आयोजन किया गया। हर बार महोत्सव के दौरान विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है लेकिन इस बार सभी कार्यक्रम स्थगित किए गए। पिछले वर्ष बच्चों के लिए राधा व कृष्ण की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.