खास खबर

रंगोली बनाएं तरह-तरह से

रंगोली और मांडना भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। त्योहार हो, शादी हो या फिर कोई भी अन्य फंक्शन रंगोली के बिना फीका सा लगता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रंगोली बनाने की कुछ खास आइडियाज! आइए जानें…

Nov 14, 2022 / 01:50 pm

कंचन अरोडा

रंगोली बनाएं तरह-तरह से

डॉट रंगोली
यह सबसे आसान रंगोली है। इसमें आप एक निश्चित दूरी में रंग से डॉट बनाते जाएं। चाहें तो आप पहले किसी चॉक या पेंसिल से भी फर्श से डॉट बना सकते हैं। इसके बाद रंग की डॉट लगाकर उन्हें आपस में जोड़ते हुए रंगोली बना लें। इस रंगोली के आपको कई तरह के पैटर्न भी मिल जाएंगे। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगेगा।
फ्लॉवर रंगोली
इस रंगोली को भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। फूल और पत्तियों से बनी यह रंगोली हर इवेंट को खास बना देती हैं। फूलों की रंगोली को आप अलग-अलग डिजाइन में बना सकती हैं। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। इसमें अलग-अलग फूल लें।
संस्कार भारती रंगोली
रंगोली की यह स्टाइल महाराष्ट्र में बहुत लोकप्रिय है। इस रंगोली की सबसे खास बात सर्कल हैं, यानि आप अलग-अलग तरह के सर्कल्स को जोड़ते हुए आकर्षक डिजाइन बना सकते हैं। इसके अलवा देवी लक्ष्मी के पैर बनाकर भी सर्कल से सजाए जा सकते हैं।
वाटर रंगोली
कम समय में बनने वाली रंगोली में वाटर रंगोली भी खास है। इसे दो तरह से बनाया जा सकता है। एक फूलों से और दूसरा वाटर कलर से। फूलों से बनाने के लिए बीच में बड़े फूलों का सर्कल बना लें। फिर बाकी जगह पर फूल की रंग-बिरंगी पत्तियां डालकर कोई भी मनपसंद डिजाइन बनाएं।
सैंड रंगोली
रंगोली के लिए आप रंगीन स्टोन और सेंड का भी प्रयोग कर सकते हैं। कलरफुल सैंड आपको किसी भी आर्ट एंड क्राफ्ट की शॉप पर आसानी से मिल जाएगी। इसे बनाने का तरीका भी वैसा ही है जैसा आप कलरफुल पाउडर से रंगोली बनाते हैं। अपनी पसंद की कोई भी आसान डिजाइन तैयार करें।
बींस की रंगोली
पारंपरिक करना चाहते हैं तो इसके लिए दाल और बींस से बनने वाली रंगोली भी ट्राई कर सकती हैं। इस पूरी रंगोली को खाद्यान से ही बनाया जाता है जैसे राजमा, हरी मूंग की दाल, पीली मूंग की दाल, चावल, गेंहू, काली और लाल दाल आदि।
क्ले रंगोली
क्ले रंगोली भी क्रिएटिव आइडिया हो सकता है। क्ले के साथ आने वाले अलग-अलग फिगर्स से डिजाइन बनाकर इस तरह की रंगोली को तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में बच्चे भी रुचि दिखाएंगे।

Home / Special / रंगोली बनाएं तरह-तरह से

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.