scriptFASHION : फैशन और मेकअप में रेड कलर इन ट्रेंड | Red Colour In Trend Now | Patrika News
खास खबर

FASHION : फैशन और मेकअप में रेड कलर इन ट्रेंड

सिटी गर्ल्स के बीच छाया रेड का कॉन्सेप्ट

Feb 18, 2018 / 05:09 pm

abhishek dixit

Fashion Trends - Latest Fashion Trends for Women

Fashion Trends – Latest Fashion Trends for Women

जबलपुर. फैशन की डेफिनेशन सिटी गल्र्स के लिए समय-समय पर बदलती रहती है। कभी वे सेलिब्रेटीज की तरह खुद को डालने की कोशिश करते हैं, तो कभी लेटेस्ट फैशन के टे्रंड में खुद को रंग लेते हैं। इन दिनों इसी तरह का फैशन ट्रेंड रेड कलर के रूप में नजर आ रहा है। इसके चलते ड्रेसेसे से लेकर मेकअप तक में यह रंग छाया हुआ है। प्रिंटेड क्वॉलिटी की बात हो या फिर फैदर ज्वैलरी की। इन सभी में सिर्फ रेड कलर की डिमांड ही देखी जा रही है।

मैट लिपस्टिक ने बढ़ाया ट्रेंड
सिटी गल्र्स का कहना है कि रेड कलर काफी ट्रेंड में हो चुका है। खासतौर पर मैट पैटर्न में रेड लिपस्टिक पूरे लुक को परफेक्ट बनाने का काम करती है। फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर एेश्वर्या और अनुष्का तक रेड लिपस्टिक को कैरी करना पसंद करते हैं। यह मैट लुक का एक फायदा यह मिल रहा है कि डार्क शेड होने के बाद भी इसे डे एंड नाइट दोनों पार्टीज में यूज किया जा सकता है। क्योंकि यह फेस पर ज्यादा हैवी नहीं नजर आती है।

देता है बोल्ड लुक
रेड कलर उन्हें हर समय बोल्ड एंड ब्यूटीफुल देता है। फिर चाहे रेड सूट हो फिर रेड गाउन। इसके साथ ही रेड प्लेन साड़ी भी उन्हें सिम्पल लुक के साथ हर पार्टी में सेंटर ऑफ अटै्रक्शन बनाने का काम करती है। शिवांगी बताती हैं कि उनके डे्रस के कलेक्शन में सबसे ज्यादा रेड ही शामिल होता है। फैमिली फंक्शन और पार्टीज में वे रेड सिम्पल साड़ी कैरी करना पसंद करती है।

Home / Special / FASHION : फैशन और मेकअप में रेड कलर इन ट्रेंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो