script

फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल दागने का कारनामा…. 759वां गोल, रोनाल्डो ने की बिकान की बराबरी

Published: Jan 11, 2021 11:59:37 pm

Submitted by:

Satish Sharma

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने कॅरिअर में एक और खास उपलब्धि जोड़ ली है। इटली के शीर्ष क्लब जुवेंटस की ओर से खेलते हुए रोनाल्डो ने अपने कॅरिअर का 759वां गोल दागा और इसके साथ ही उन्होंने फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में जोसेफ बिकान के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल दागने का कारनामा.... 759वां गोल, रोनाल्डो ने की बिकान की बराबरी

फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल दागने का कारनामा…. 759वां गोल, रोनाल्डो ने की बिकान की बराबरी

तुरिन। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने कॅरिअर में एक और खास उपलब्धि जोड़ ली है। इटली के शीर्ष क्लब जुवेंटस की ओर से खेलते हुए रोनाल्डो ने अपने कॅरिअर का 759वां गोल दागा और इसके साथ ही उन्होंने फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में जोसेफ बिकान के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोनाल्डो ने इटेलियन सेरी-ए लीग के मैच में सासुओलो के खिलाफ इंजुरी टाइम में गोल करने के साथ ही यह मुकाम हासिल कर लिया। जुवेंटस ने इस मैच में सासुओलो को 3-1 से शिकस्त दी।
रोनाल्डो ने अब तक अपने कॅरिअर में पुर्तगाल टीम और क्लब टीम की ओर से कुल 759 गोल किए हैं। 35 वर्षीय रोनाल्डो ने यह मुकाम 1037 मैच में हासिल किया है, जबकि जोसेफ बिकान ने 759 गोल महज 495 मैच में किए थे। रोनाल्डो अब फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने से महज एक गोल दूर हैं। कुछ दिन पहले ही वे ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंचे थे।
एक खास रेकॉर्ड पर नजर
साल 2021 में रोनाल्डो की नजरें एक और खास रेकॉर्ड पर हैं। दरअसल, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर से महज 7 गोल पीछे हैं। इस मामले में इरान के अली देई 109 गोल के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि रोनाल्डो 102 गोल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। लियोनल मेसी 71 अर्जेंटीना के लिए कर चुके हैं और वे इस सूची में संयुक्त 12वें नंबर पर हैं।
————————————–
700 गोल के क्लब में शामिल खिलाड़ी
खिलाड़ी गोल
रोनाल्डो 759
बिकान 759
पेले 757
रोमारियो 743
मेसी 719
पुकास 706
————————————-
102 गोल पुर्तगाल के लिए किए हैं रोनाल्डो ने
657 गोल विभिन्न क्लब की ओर से किए
05 गोल स्पोर्टिंग सीपी के लिए
118 गोल मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए
450 गोल रियाल मैड्रिड के लिए
84 गोल कर चुके हैं जुवेंटस की ओर से

ट्रेंडिंग वीडियो