सागर

VIDEO सावन माह में हो रहा शिव पूजन एवं रुद्री निर्माण, निकाली यात्रा

सावन माह में हो रहा शिव पूजन एवं रुद्री निर्माण, निकाली यात्रा

सागरAug 02, 2019 / 03:35 pm

manish Dubesy

Sawan Month Poojan Text Rudra Construction

जैसीनगर. प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर में गुरुवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं श्रीराम मंदिर में तीन दिवसीय शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भक्तों ने रुद्र अभिषेक कर पूजा अर्चना की।सावन सोमवार पर सुबह से ही शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और फूल, बेलपत्र, शमी, धतूरा, आक आदि के फूलों के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की और भगवान भूतनाथ की सेवा की और सुखद जीवन का आर्शीवाद लिया।
शहर में मंदिरों के अलावा कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, रुद्री निर्माण और भगवना भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।
शहर के मुख्य मंदिरों भूतेश्वर, नागेश्वर, मार्केडेश्वर, गुप्तेश्वर आदि में देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। लोग सुबह से ही घंटों तक लाइन में लगकर गर्भगृह तक पहुंच सके। वहीं शहर के बाहर खुरई मार्ग और बहेरिया के समीप स्थित बड़े महादेव के दरबार में भी सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। कई मंदिरों में विशेष श्रंगार और महाआरती भी की गई।
शास्त्रों के अनुसार हिंदू कलेंडर के पांचवे महीने यानी सावन को शिव भक्ति के लिए विशेष माना माना जाता है।
इसके अलावा सावन में मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने से भी विशेष फल मिलता है। इसके लिए सावन के हर मंगलवार को मंगलागौरी यानी कि माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।
नर्मदाजल से किया अभिषेक
शहर से करीब 20 किलो मीटर दूर स्थित सिद्ध पटनेश्वर धाम पर सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बताया जाता है कि इस पटनेश्वर धाम का इतिहास करीब ३०० साल पुराना है और यह पेशवा बाजीराव से जुड़ा हुआ है। सोमवार को नर्मदा जल लेकर आए कावडि़यों ने मंत्रोंचार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और इसके बाद सभी ने मंदिर समिति के साथ परिसर में पौधरोपण किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.