महिलाएं अलसुबह देवी का पूजन करने पहुंची। स्टेशन स्थित शीतला माता मंदिर गुमानपुरा न्यू कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर व केशवपुरा समेत अन्य मंदिरों में महिलाओं ने देवी शीतला का पूजन किया। उन्होंने हलवा पूड़ी हुए पकौड़ी,चने ,समेत अन्य पकवानों का भोग लगाया । इस मौके पर मंदिर समितियों की ओर से भी कई जगहों पर विशेष इंतजाम किए गए। स्टेशन स्थित शीतला माता मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया।जिसमें गुरुवार देर रात तक भजनों की रसधार बहती रही। भजन संध्या के साथ ही पूजन के लिए महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया,जो सुबह तक जारी रहा। महिलाओं ने कतार में लगकर देवी के दर्शन भजन वह पूजन का आनंद उठाया। तलवंडी क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन किया।इससे पहले महिलाओं ने गुरुवार रात को ही पर्व की तैयारियां शुरू कर दी थी महिलाओं ने देवी के लिए भोग तैयार किया फिर सुबह देवी का पूजन कियाl