script

EUROPE LOCKDOWN : इन यूरोपीय देशों ने इसलिए दी लॉकडाउन में छूट

Published: May 04, 2020 11:59:48 pm

-स्कूल-कॉलेज और मॉल-सिनेमाघर अभी नहीं खुलेंगे

EUROPE LOCKDOWN : इन यूरोपीय देशों ने इसलिए दी लॉकडाउन में छूट

स्पेन में लॉकडाउन में छूट के बाद साइकिलों पर निकले लोग।

जयपुर. भारत में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया। लेकिन कोराना के चक्र में फंसे यूरोपीय देशों में हालात सुधरने लगे हैं। मौतों के नए मामले कम सामने आ रहे हैं। जिसके बाद सरकारों ने लॉकडाउन से भी राहत देना शुरू कर दिया है। जानिए किस देश ने दी लॉकडाउन से छूट-
ऑस्ट्रिया: एक महीने के लॉकडाउन के बाद ऑस्ट्रिया तालाबंदी खत्म करने वाला यूरोप का पहला देश बना। खरीदारी के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। रेस्तरां और होटल 15 मई के बाद खुलेंगे।
स्पेन : 13 अप्रैल से स्पेन ने भी लॉकडाउन में कुछ राहत दी है। कई जगह फैक्ट्रियां खुल गई हैं और प्रोडक्शन दोबारा शुरू हो गया है। दफ्तर अब भी बंद हैं और लोगों को घर से ही काम जारी रखने को कहा गया है.
इटली : यहां 4 मई तक लॉकडाउन है, लेकिन मंगलवार, 14 अप्रैल को किताबों और बच्चों के कपड़ों की दुकानों को ट्रायल के तौर पर खोला गया है। कुछ इलाकों में स्थानीय सरकारों ने इसे मानने से इनकार दिया है।
डेनमार्क : 15 अप्रैल से प्राइमरी स्कूलों और डे केयर को खोले गए। पांचवीं क्लास तक के बच्चे स्कूल जा सकेंगे। साफ सफाई और वायरस से बचाव को लेकर शिक्षकों को दिशानिर्देश दिए गए हैं।
चेक गणराज्य: यहां 8 अप्रैल को ही कुछ गैर-जरूरी दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गई थी, इनमें साइकिल रिपेयर, हार्डवेयर स्टोर और घर के साज सामान वाली दुकानें प्रमुख हैं। धीरे-धीरे प्रतिबंध कम हो रहा है।
फ्रांस: फ्रांस ने 11 मई तक पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। इसके बाद से धीरे धीरे स्कूल खुलने शुरू होंगे। राष्ट्रपति मैक्रॉ ने जुलाई के मध्य तक रेस्तरां, होटल, कॉन्सर्ट हॉल, थिएटर और म्यूजियम बंद रखने की घोषणा की है।
पोलैंड: पोलैंड में 10 मई को राष्ट्रपति चुनाव प्रस्तावित हैं। इसलिए 19 अप्रेल से लॉकडाउन चरणबद्ध ढंग से हटाया जा रहा है। इस दौरान दुकानें खोली जा सकेंगी, लेकिन सीमाएं 3 मई तक बंद रखने के आदेश हैं।
जर्मनी : यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले जर्मनी में 20 अप्रेल से मोटर व्हीकल्स और स्टोर को खोलने की अनुमति दी गई। स्कूल 4 मई से खुलेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो