scriptमुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के लिए महिलाओं के लिए लांच की हेल्पलाइन 181 | TN govt launches 24-hour helpline for women | Patrika News

मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के लिए महिलाओं के लिए लांच की हेल्पलाइन 181

locationचेन्नईPublished: Dec 10, 2018 04:42:08 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

राज्य की महिलाएं अब खुद को और सुरक्षित महसूस कर सकती है। उनके लिए राज्य सरकार ने विशेष हेल्पलाइन शुरु की है।

women,launches,helpline,

मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के लिए महिलाओं के लिए लांच की हेल्पलाइन 181

चेन्नई. राज्य की महिलाएं अब खुद को और सुरक्षित महसूस कर सकती है। उनके लिए राज्य सरकार ने विशेष हेल्पलाइन शुरु की है।
निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 181 को लांच करते हुए मुख्यमंत्री एडपाडि के. पलनीस्वामी ने कहा कि महिलाए इसका इस्तेमाल किसी भी समस्या की रिपोर्ट करने के लिए कर सकती है। वे यौन उत्पीडऩ से लेकर दहेज उत्पीडऩ की शिकायत के लिए इसका उपयोग कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में निर्भया कांड के बाद देश में ऐसे हेल्पलाइन नबंर की बहुत जरुरुत महसूस की जाने लगी थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने 181 शुरु किया था। यह हेल्पलाइन अब तक दिल्ली और गुजरात में अपनी सेवा दे रही थी। अब राज्य भी इस सूची में शामिल हो गया है। महिलाएं इस नबंर पर कॉल कर तत् काल सहायता ले सकती है।
यह कार्यालय अंबत्तूर क्षेत्र में अम्मा कॉल सेंटर में काम करेगा। यहां पांच वकील, पांच मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता और एक सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ से सहायता मिलेगी। राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों के फोन नंबर और विवरण 181 हेल्पलाइन से जुड़े हुए हैं, ताकि राज्य के किसी भी हिस्से से की जाने वाली रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान किया जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो