scriptआज ही के दिन नागालैंड बना था भारत का 16वां राज्य | Today Nagaland became16th State of India | Patrika News

आज ही के दिन नागालैंड बना था भारत का 16वां राज्य

Published: Nov 30, 2015 11:35:00 pm

इस राज्य का इतिहास बर्मा और असम से मिलता-जुलता है लेकिन कुछ मतों के अनुसार इस राज्य का नाम अंग्रेजों ने नागा (नंगा हिन्दी में) के अनुसार रखा था।

Nagaland founders day

Nagaland founders day

जयपुर। आज ही के दिन एक दिसम्बर 1963 को नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना था। नागालैंड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है। नागालैंड की सीमा पश्चिम में असम से पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर दीमापुर है। नागालैंड में सबसे ऊंची चोटी माउंट सरामति है जिसकी समुंद्र तल से उंचाई 3840 मी है। नागालैंड की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप मे हुई थी। इस राज्य का इतिहास बर्मा और असम से मिलता-जुलता है लेकिन कुछ मतों के अनुसार इस राज्य का नाम अंग्रेजों ने नागा (नंगा हिन्दी में) के अनुसार रखा था।

राज्य का दर्जा
प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रजों ने बहुत से नागा लोगों को युद्ध में लडऩे के लिए फ्रांस और यूरोप भेजा। जो लोग युद्ध में लडऩे बाहर गए और जब वे लोग भारत वापस आए तो उन्होने नागा नॅश्नलिस्ट मूव्मेंट की स्थापना की थी।

भारत की आजादी के दौरान नागालैंड असम के अंतर्गत था लेकिन नागा लोग अपना विकास चाहते थे। इसी कारण से वे किसी केन्द्रीय सरकार से जुडऩा चाहते थे। सन् 1955 मे भारत सरकार ने भारतीय सेना की एक टुकड़ी नागालैंड भेगी और 1957 मे भारत सरकार और नागा लोगों के बेच विलय की बातचीत शुरू हुए जिसके अन्तर्गत नागालैंड 1 दिसम्बर 1963 को भारत का 16वां राज्य बना। नागलैंड में 16 जनजातिया पाई जाती हैं, अंगामी, आओ, चखेसंग, चांग, दिमासा कचारी, खियमनिंगान, कोनयाक, लोथा, फोम, पोचुरी, रेंगमा, संगतम, सूमी, इंचुंगेर, कुकी और जेलियांग।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो