रीवा

भाजपा के दो नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, कई अन्य लोगों ने भी ली सदस्यता, जानिए क्यों

कार्यकर्ता सम्मलेन के दूसरे दिन ही भाजपा को शहर में झटका लगा

रीवाSep 16, 2018 / 08:45 pm

Balmukund Dwivedi

Two BJP leaders join Congress

रीवा. कार्यकर्ता सम्मलेन के दूसरे दिन ही भाजपा को शहर में झटका लगा है। शनिवार को पार्टी के दो पूर्व पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने भाजपा के पूर्व राजकुमार सर्राफ और उमेश वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यकारी अध्यक्ष लखनलाल खंडेलवाल ने इनका स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व पार्षद अमीरुल्ला खान, मिथिलेश सोनी, अनिल गोलानी ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान विनोद सिंह, दिलीप ठारवानी, श्री प्रकाश तोमर को दे दी है। पार्षदों ने कहा कि भाजपा की नीतियां अब आमजन के के विरुद्ध हैं। प्रदेश के मुखिया ने लगातार वायदे किए जो पूरे नहीं हुए, इससे आम जनता का विश्वास टूट रहा है।

कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम के टेंडर में फिक्ंिसग
कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने आरोप लगाया कि कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम को समदडिय़ा ग्रुप को देने के लिए विशेष शर्त जोड़कर फिक्सिंग की गई। वहीं, ऑनलाइन निविदा पहली बार में एकल निविदा स्वीकार कर ली गई। उन्होंने कहा, शहर में रंगमंच के कार्यकम व प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए सरकारी जमीन बेचकर यह ऑडिटोरियम बनाया गया है लेकिन यह निजी हाथों में सौंप दिया गया, इससे शहरवासी ठगा-सा महसूस कर रहा है।
भोपाल जांएगे कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि राहुल गांधी १७ सितम्बर को भोपाल आ रहे हंै। वह दशहरा मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में रीवा से कार्यकर्ता जाएंगे।
महिलाएं कांग्रेस पार्टी की रीढ़
सम्पूर्ण देश के संभागीय मुख्यालयों में एक साथ महिला कांग्रेस का शक्ति प्रतीक झंडा लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस नेता इं. राजेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं महिला कांग्रेस की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कविता पाण्डेय के संयोजकत्व में झंडा महिलाओं को समर्पित किया गया। मुख्यअतिथि ने कहा, महिलाएं ऊर्जा की केन्द्र बिन्दु हैं, किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है। इनको ताकतवर बनाने की कांग्रेस की सोच सराहनीय है। कविता पाण्डेय ने कहा, महिलाओं ने सदा पार्टी हित में बढ़ चढ़कर काम किया है। महिला कांग्रेस मध्यप्रदेश की 3 करोड़ महिलाओं को ताकतवर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जिलाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने झंडे का सम्मान बनाए रखने की अपील की। झंडा लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रमा दुबे, वंदना श्रीवास्तव, संध्या गुप्ता, पार्षद नजमा बेगम, हिमानी तिवारी, ममता तिवारी, अर्चना बरगाही, प्रभा त्रिपाठी, अनामिका दुबे, तारा त्रिपाठी, शकीला बेगम, विशाखा सिंह, प्रियंका द्विवेदी, सोनू साकेत, अंजू श्रीवास्तव, तनुज त्रिपाठी सनी, प्रभात पाण्डेय, प्रिंस मिश्रा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.