scriptसर्द हवाओं से कांपे लोग, दो दिन में इतना गिरा तापमान, अब और बढ़ेगी ठंड | Weather alert heavy cold : gwalior weather heavy cold today | Patrika News
ग्वालियर

सर्द हवाओं से कांपे लोग, दो दिन में इतना गिरा तापमान, अब और बढ़ेगी ठंड

अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम 10.5 डिग्री दर्ज, लोगों को धूप से नहीं मिली राहत

ग्वालियरJan 10, 2020 / 01:11 pm

monu sahu

Weather alert heavy cold : gwalior weather heavy cold today

सर्द हवाओं से कांपे लोग, दो दिन में इतना गिरा तापमान, अब और बढ़ेगी ठंड

ग्वालियर। पश्चिम विक्षोभ के कारण बदले मौसम के बाद गुरुवार और शुक्रवार को कोहरा गायब होते ही हल्की धुंध के साथ सुबह से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपा कर रख दिया। बादलों के छंटने के बाद दोपहर में निकली धूप से भी राहत नहीं मिल सकी। सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड बढऩे के बाद रात का तापमान 2.6 और दिन का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। दिन के तापमान में दो दिन में 8.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार की सुबह से ही ठंड और अधिक बढ़ गई।
ठंडी हवाओं से अभी राहत नहीं
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि हिमाचल जम्मू कश्मीर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते अभी सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। शुक्रवार को भी दिनभर हवाएं चलेंगी। सुबह हल्का कोहरा या धुंध रहेगी। इससे रात का तापमान और कम होगा।
Weather alert heavy cold : gwalior weather heavy cold today
जम्मू फ्लाइट रद्द, हैदराबाद की लेट
खराब मौसम के कारण कई दिनों से जम्मू की फ्लाइट रद्द की जा रही है। गुरुवार को भी यह रद्द रही। वहीं हैदराबाद से ग्वालियर आने वाली फ्लाइट चार घंटे देरी से चली।


ऐसे बदल रहा दिन-रात का तापमान

तारीख अधि. न्यून.
5 जनवरी 23.1 10.0
6 जनवरी 24.6 08.4
7 जनवरी 25.5 10.9
8 जनवरी 19.5 13.1
9 जनवरी 17.0 10.5

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो