scriptइनोवेशन में पश्चिमी देश आगे, जानिए- कहां हैं भारत और चीन | Western countries ahead in innovation, know where India and China are | Patrika News
खास खबर

इनोवेशन में पश्चिमी देश आगे, जानिए- कहां हैं भारत और चीन

-वल्र्ड इंटेलेक्चुअल ऑर्गेनाइजेशन ने अनुसंधान, तकनीक, उत्पादन और उद्यम से जुड़े 80 नवाचारों के आधार पर ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट जारी की।

जयपुरFeb 11, 2021 / 01:03 am

pushpesh

इनोवेशन में पश्चिमी देश आगे, जानिए- कहां हैं भारत और चीन

निम्न मध्य आय वर्ग में वियतनाम, यूक्रेन और भारत शीर्ष पर हैं।

तकनीकी विकास के साथ इनोवेशन अब दुनिया के लिए तरक्की का नया हथियार है। इंटेलेक्चुअल ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूआइपीओ) की हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि इनोवेशन पर निवेश से आर्थिक सुधारों को गति मिली है। नवाचार पर निवेश के मामले में स्विट्जरलैंड, स्वीडन और अमरीका उच्च आय वर्ग में शीर्ष पर हैं। उच्च मध्यम आय वाले देशों में चीन, मलेशिया और बुल्गारिया हैं, जबकि निम्न मध्य आय वर्ग में वियतनाम, यूक्रेन और भारत शीर्ष पर हैं। इसी तरह तंजानिया, रवांडा और मलावी जैसे अफ्रीकी देश निम्न आय वर्ग में शीर्ष पर हैं।
ग्लोबल इनोवेटर्स पर नजर
2011 के बाद से स्विट्जरलैंड नवाचार सूचकांक में शीर्ष पर है। स्वीडन दूसरे स्थान पर आ गया, जबकि अमरीका दूसरे से तीसरे स्थान पर फिसल गया। 2018 में दूसरे स्थान पर रहा नीदरलैंड्स पांचवें स्थान पर चला गया। स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड ने शिक्षा, पर्यावरण व बौद्धिक संपदा में इनोवेशन कर अपनी मजबूती बरकरार रखी है।
एशियाई देशों ने सुधारी रैंकिंग
भारत, चीन, वियतनाम और फिलीपींस ने शीर्ष 50 में अपनी जगह बना ली है। शीर्ष 30 में चीन एकमात्र मध्य आय वाली अर्थव्यवस्था है। सिंगापुर के बाद दक्षिण कोरिया 2020 में शीर्ष दस में जगह बनाने वाला दूसरा एशियाई देश बन गया।
कौन, किस क्षेत्र में आगे
स्विट्जरलैंड : ज्ञान सृजन में इनोवेशन में पहला और ग्लोबल ब्रांड वैल्यू में दूसरा स्थान
अमरीका : एंटरटेनमेंट- मीडिया, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में खर्च व बौद्धिक संपदा में पहला
भारत : सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सेवा में अव्वल
चीन : पेटेंट पंजीकरण में अव्वल
वियतनाम : उच्च प्रौद्योगिकी निर्यात में दूसरे स्थान पर
तंजानिया : प्रिंटिंग और अन्य मीडिया में 23वां स्थान

किस देश की कितनी रैंकिंग
1. स्विट्जरलैंड 01
2. स्वीडन 02
3. अमरीका 03
4. चीन 14
5. मलेशिया 33
6. बुल्गारिया 37
7. वियतनाम 42
8. यूके्रन 45
9. भारत 48
10. तंजानिया 88
11. रवांडा 91
12. मलावी 111
(नोट : क्रमश: तीन-तीन उच्च आय वर्ग, मध्यम-उच्च, मध्यम निम्न और निम्न आय वाले देश)

Home / Special / इनोवेशन में पश्चिमी देश आगे, जानिए- कहां हैं भारत और चीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो