scriptपत्नी ने डांटा तो पति ने किया आत्मदाह का प्रयास | Wife rebuked, husband tried set fire to himself | Patrika News

पत्नी ने डांटा तो पति ने किया आत्मदाह का प्रयास

locationचेन्नईPublished: Nov 10, 2018 01:38:37 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

दो माह पहले हुआ विवाह

चेन्नई. चिंताद्रीपेट के नगेंजेरियन नगर में २३ साल का युवक गुरुवार अपने घर में केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वह ४० फीसदी झुलस गया है और उसे कीलपॉक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी से झगड़ा के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चिंताद्रीपेट निवासी कुटी (२३) स्थानीय इलाके में मछली विके्रता है। उसने दो माह पहले ही लक्ष्मी (२०) से विवाह किया था।
पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि कुटी शराबी था और रोजाना शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। गुरुवार को भी नशे की हालत में घर पहुंचा और लक्ष्मी के साथ झगड़ा करने लगा। लक्ष्मी ने उससे कहा कि शादी हुए दो महीने ही हुए और रोजाना झगड़े से परेशान हो गई है। इसके बाद वह दूसरे कमरे में गया और केरोसिन डालकर खुद को आग लगा लिया। चीख पुकार सुनकर लक्ष्मी और पड़ोसियों ने उसे बचाया और आग बुझाया लेकिन तब तक वह ४० फीसदी जल चुका था। एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। उसे केएमसी अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो