scriptकोटा शहर की विभिन्न कॉलोनियों में 1050 मास्क का किया वितरण | Women in door-to-door construction in masks in Kota | Patrika News
खास खबर

कोटा शहर की विभिन्न कॉलोनियों में 1050 मास्क का किया वितरण

कोटा शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राखी गौतम के होम मेड मास्क महाभियान के तहत गुरुवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर 1050 मास्क बांटे गए।

Apr 16, 2020 / 08:24 pm

Haboo Lal Sharma

घर घर महिलाएं मास्क निर्माण में जुटी

कोटा शहर की विभिन्न कॉलोनियों में 1050 मास्क का किया वितरण

कोटा. शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष राखी गौतम के होम मेड मास्क निर्माण एवं मास्क वितरण् महाभियान के तहत गुरुवार को शहर की विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर 1050 मास्क बांटे गए।

लावारिस अवस्था में वृद्ध को नए अस्पताल से एमबीएस छोड़ गए

गौतम ने बताया कि मास्क अभियान में कोटा न्यायालय की रीडर हेमा राठौड़ ने 600, गृहणी मोनिका सोरल ने 200 मास्क घर पर तैयार कर इस मुहिम में भागीदारी निभाई है। उन्होंने बताया कि आरकेपुरम ए व बी में घर में महिलाओं द्वारा बनाए गए मास्क एकत्र किए गए। इन सभी मास्क को विभिन्न कॉलोनियों में घर घर वितरित किए जाएंगे। इस अभियान में लोग आगे होकर मास्क बनाने के लिए कपड़े दान कर रहे है तो कई महिलाएं नि:शुल्क मास्क बनाकर इस मुहिम में जुटी हुई है। इस मुहिम में शहर की दर्जनों महिलाएं अपनी भागीदारी निभाकर कोरोना संक्रमण बचाव के लिए दिनभर मास्क निर्माण में जुटी हुई है। मास्क निर्माण के लिए शहर के लोग फोन कर कपड़ा उपलब्ध करवा रहे है।

Home / Special / कोटा शहर की विभिन्न कॉलोनियों में 1050 मास्क का किया वितरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो