scriptShe News : महिलाएं जरूर बनाएं अपना मैटरनिटी बजट | Women must make their own maternity budget | Patrika News

She News : महिलाएं जरूर बनाएं अपना मैटरनिटी बजट

locationजयपुरPublished: Jun 13, 2021 12:18:30 pm

Submitted by:

Neeru Yadav

नॉलेज: वित्तीय जानकार और शेयर मार्केट एक्सपर्ट पलक गौड़ शुक्ला बता रहीं हैं कि मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले महिलाएं किस तरह से वित्तीय प्रबंधन करें ।

She News : महिलाएं जरूर बनाएं अपना मैटरनिटी बजट

She News : महिलाएं जरूर बनाएं अपना मैटरनिटी बजट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क. जयपुर. महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता बेहद जरूरी है। कई बार देखा गया है कि उनकी स्मार्ट बचत ही परिवार की मदद करती है। चाहे कामकाजी हों या गृहिणी अपने पैसे का 90 फीसदी भाग वे परिवार पर खर्च करती हैं। उन्हें अपने पैसे का प्रबंधन भी करना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर बचत काम आ सके, खासकर जब वे मां बनने वाली हों।
मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले महिलाएं किस तरह से वित्तीय प्रबंधन करें, बता रही हैं वित्तीय जानकार और शेयर मार्केट एक्सपर्ट पलक गौड़ शुक्ला।

बढ़ गया आत्मविश्वास

महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता मिलने के बाद उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से महिलाओं को अब आर्थिक फैसले लेने की आजादी भी मिल गई है। वे अब अपना पैसा निवेश करना भी सीख रही हैं, जिससे उन्हें अच्छे रिटर्न मिल रहे हैं। वे इसकी वजह से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो