scriptWorld's Megaprojects. | 2030 से पहले आएगा 1000 बिलियन डॉलर वाले मेगाप्रोजेक्ट्स का दौर | Patrika News

2030 से पहले आएगा 1000 बिलियन डॉलर वाले मेगाप्रोजेक्ट्स का दौर

locationजयपुरPublished: Jun 26, 2023 11:47:28 am

Submitted by:

Kiran Kaur

कुछ साल पहले 10 बिलियन डॉलर या उससे अधिक की लागत वाले मेगाप्रोजेक्ट्स को बड़ा माना जाता था। लेकिन अब दुनियाभर में 100 बिलियन डॉलर से भी अधिक बजट वाले कई मेगाप्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

2030 से पहले आएगा 1000 बिलियन डॉलर वाले मेगाप्रोजेक्ट्स का दौर
2030 से पहले आएगा 1000 बिलियन डॉलर वाले मेगाप्रोजेक्ट्स का दौर
नई दिल्ली। बढ़ती जनसंख्या की जरूरतों को पूरा करने के लिए विश्व में कई मेगाप्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। लेकिन दुनियाभर में हो रहे ये निर्माण अपने बजट के मामले में चौंकाने वाले हैं। कुछ साल पहले 10 बिलियन डॉलर या उससे अधिक की लागत वाले मेगाप्रोजेक्ट्स को बड़ा माना जाता था। लेकिन अब दुनियाभर में 100 बिलियन डॉलर से भी अधिक बजट वाले कई मेगाप्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। कंस्ट्रक्शन सॉफ्टवेयर कंपनी '1बिल्ड' के मुताबिक बढ़ती महंगाई की वजह से इस दशक के अंत से पहले दुनिया में संभवत: 1000 बिलियन डॉलर से अधिक के मेगाप्रोजेक्ट्स का दौर शुरू हो जाएगा। वर्तमान में विश्व में जितने मेगाप्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, उनमें सऊदी अरब में बन रही हाईटेक सिटी नियोम, कैलिफोर्निया हाई-स्पीड रेल, मलेशिया की फोरेस्ट सिटी और दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर आदि प्रमुख हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.