scriptWorlds oldest known wooden structure pre-dates our species | दुनिया की सबसे पुरानी लकड़ी की संरचना जाम्बिया में मिली | Patrika News

दुनिया की सबसे पुरानी लकड़ी की संरचना जाम्बिया में मिली

locationजयपुरPublished: Sep 22, 2023 11:37:49 am

Submitted by:

Kiran Kaur

ब्रिटेन में लिवरपूल विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद् लैरी बरहम के अनुसार 2019 में जाम्बिया में 235 मीटर ऊंचे कलम्बो झरने के पुरातात्विक स्थल पर इस लकड़ी की खोज अचानक हुई। खोज ने पुरातत्वविदों की प्राचीन मनुष्यों के बारे में समझ को बदल दिया है। शोध हाल ही नेचल जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

दुनिया की सबसे पुरानी लकड़ी की संरचना जाम्बिया में मिली
दुनिया की सबसे पुरानी लकड़ी की संरचना जाम्बिया में मिली
लुसाका। जाम्बिया में पुरातत्वविदों ने दुनिया की सबसे पुरानी लकड़ी की संरचना का पता लगाया है। यह 4,76,000 साल पुरानी है। संरक्षित संरचना पर दो कटाव के निशान हैं, जो दिखाते हैं कि इसे बनाने में दो बड़े लट्ठों को जोड़ने के लिए पत्थर के औजारों का उपयोग किया गया था। ब्रिटेन में लिवरपूल विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद् लैरी बरहम के अनुसार 2019 में जाम्बिया में 235 मीटर ऊंचे कलम्बो झरने के पुरातात्विक स्थल पर इस लकड़ी की खोज अचानक हुई। खोज ने पुरातत्वविदों की प्राचीन मनुष्यों के बारे में समझ को बदल दिया है। शोध हाल ही नेचल जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.