script

year at  a glance: साल 2016 में इन ‘शब्दों’ ने मचाई सनसनी, सोशल मीडिया पर रहे प्रचलित

Published: Dec 30, 2016 05:36:00 pm

ये साल खत्म होने में सिर्फ कल का ही दिन शेष है। हर साल की तरह यह साल भी कई चीज़ों के लिए जाना जाएगा। जिसमें कुछ विवादों के साथ साथ, कुछ अच्छी यादों का समागम भी है..

Year at a glance: Popular Trolls on social media

Year at a glance: Popular Trolls on social media

आज 30 जनवरी है और ये साल खत्म होने में सिर्फ कल का ही दिन शेष है। हर साल की तरह यह साल भी कई चीज़ों के लिए जाना जाएगा। जिसमें कुछ विवादों के साथ साथ, कुछ अच्छी यादों का समागम भी है। इस साल बहुत सारे शब्द सोशल मीडिया के अध्याय में लिखे गए, जिन्होंने इस साल को कई मायनों में ख़ास बना दिया।

प्रोडुनोवा-

Image result for प्रोडुनोवा
प्रोडुनोवा जिम्नास्टिक की दुनिया में ख़ासा प्रचलित हुआ जिसका श्रेय जाता है भारतीय जिमनास्ट दीप करमाकर को, जिन्होंने रियो ओलंपिक में इस कठिन वॉल्ट को प्रदर्शित कर भारत का नाम विश्वपटल पर रौशन किया। प्रोडुनोवा को ‘वॉल्ट ऑफ डेथ’ कहते हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक-

Image result for सर्जिकल स्ट्राइक
उरी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान द्वारा पाले गए आतंकियों को सबक सिखाने के लिए भारतीय कमांडोज़ ने PoK में घुसकर आतंकियों को मार गिराया। इस ख़तरनाक ऑपरेशन को अंजाम देकर हमारे जवान सुरक्षित अपनी सीमा में लौट भी आए। इस तरह के ऑपरेशन को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कहते हैं।

नोटबंदी-

Image result for नोटबंदी
8 नवंबर को पीएम मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोटों को बंद किये जाने ने देश को अचंभित कर दिया। कालेधन और आतंकवाद लगाम लगाने के लिए लिए गए इस फैसले को नोटबंदी कहा गया।

कैशलेश-

Image result for कैशलेश
नोटबंदी के बाद ही कैशलेश नाम के इस शब्द ने भारत में जोरों से आगमन किया। कैशलेश इकोनॉमी के लिए डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हम लेकर रहेंगे आजादी-

Image result for हम लेकर रहेंगे आजादी kanhaiya
भारत के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय देशविरोधी गतिविधियों के कारण विवादों में रहा। इसी समय विश्वविद्यालय के तत्कालीन छात्र अध्यक्ष कन्हैया कुमार को जेल भी जाना पड़ा, जिसका छात्रों ने ख़ूब विरोध किया। राष्ट्रविरोधी नारों के कारण यह शब्द चर्चा में आया। जिसका छात्रों ने ख़ूब विरोध किया।

तैमूर-

Image result for तैमूर
यह शब्द अभी हाल में ही चर्चा में आया है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है। इस नाम की वजह से शैफ और करीना विवादों में भी रहे। यह शब्द इसलिए चर्चा में आया क्योंकि इतिहास में तैमूर को एक क्रूर शासक के रूप में जाना जाता था।

सोनम गुप्ता बेवफा है-

Related image
नोटबंदी के बाद किसी सज्जन ने एक नोट पर यह शब्द लिख दिया गया था, जिसे लोगों ने सोशल मीडिया पर ख़ूब शेयर किया।

अलेप्पो-

Image result for अलेप्पो
सीरिया में आतंकी हमले के कारण यह शहर पूरा बर्बाद हो गया। यहां की जनता काफ़ी परेशान हो गई। अभी भी यह शब्द चर्चित है।

ट्रेंडिंग वीडियो