चेन्नई

राजस्थान मूल की रेखा मेहता ने योग के जरिए बताए स्वस्थ रहने के गुर, लॉकडाउन लगा तो ऑनलाइन सलाह दी

राजस्थान मूल की चेन्नई प्रवासी रेखा मेहता- योग के जरिए बताए स्वस्थ रहने के गुर, लॉकडाउन लगा तो ऑनलाइन सलाह दी

चेन्नईMay 26, 2021 / 08:22 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

Rekha Mehta

चेन्नई. कोरोना काल में लोगों को पता चला कि स्वस्थ रहना कितना जरूरी है। इसी ने लोगों की दिनचर्या में बदलाव ला दिया। लोग हैल्थी खाने की तरफ आकर्षित हुए। राजस्थान के जोधपुर मूल की चेन्नई प्रवासी रेखा मेहता ने योग के जरिए लोगों को स्वस्थ रहने के गुर बताए। जब लॉकडाउन लगा तो उन्होंने ऑनलाइन सलाह देना शुरू कर दिया। योग, ध्यान एवं प्राणायाम का असर भी हुआ और कई बीमार लोग स्वस्थ हुए।
योग के साथ हैल्थी भोजन जरूरी
रेखा मेहता कहती है, केवल योग करने से कुछ नहीं होगा, साथ में हैल्थी भोजन बहुत मायने रखता है। योग एवं प्राणायाम के साथ हमें हमारे खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। योग के साथ उन्होंने कुछ चीजों से परहेज करने को कहा। तली हुई चीजें एवं मैदे से बनी चीजें नहीं खाने की सलाह दी। योग करने के साथ ही फल स्वस्थ रहने के लिए फायदेमंद रहते हैं। रेखा मेहता ने योग के साथ ही लोगों को नैचुरोपैथी एवं एक्युप्रेसर के माध्यम से स्वस्थ रहने के गुर सिखाए।
लॉकडाउन में सीख ली कई रेसिपियां
लॉकडाउन लगा तो रेखा मेहता ने घर पर रहते कई रेसिपियां बनाना सीख लिया। इसमे पानी पूरी का पानी, सैण्डविच की चटनी एवं सरसों के तेल से आम का अचार बनाना सीखा। ये ऐसी रेसिपियां हैं जिसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होने से शरीर के लिए उपयोगी है। लॉकडाउन खुलने के बाद वे इनकी बिक्री शुरू करने के बारे में सोच रही है।
खुद 12 साल से कर रही योग
रेखा मेहता ने योग एवं मेडिटेशन में स्नातकोत्तर किया है। मेहता पिछले 12 साल से योग सीखा रही है। इस दौरान कई स्कूल व कॉलेज में योग की शिक्षा दे चुकी है। वे खुद रोज एक घंटा योगाभ्यास में बिताती है और 20 मिनट प्राणायाम करती है। उन्होंने ईशा योग, आत्मज्ञान, आर्ट ऑफ लिविंग, शिवानन्द बाबा समेत कई जगह से योग एवं ध्यान करना सीखा है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.