खास खबर

Jayalalithaa’s property : जयललिता की संपत्ति जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

-सरकार ने संपत्ति को अधिग्रहीत किया। -6 क्विंटल चांदी, 4 किलो सोना और 8376 किताबों के अलावा बहुमूल्य वस्तुएं शामिल

Jul 29, 2020 / 10:39 pm

pushpesh

जयललिता की भतीजी और भतीजा

चेन्नई. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की अकूत संपत्ति को अधिग्रहीत करने के लिए तमिलनाडु सरकार ने अध्यादेश जारी किया है। सरकार ने जयललिता की सारी चल-अचल संपत्ति को सूचीबद्ध किया है। इसमें सोना-चांदी के अलावा 10 हजार से अधिक कपड़े और 8 हजार से अधिक किताबें भी शामिल हैं। राज्य सरकार जयललिता के निवास स्थान वेदा निलयम को स्मारक बनाने जा रही है। इसी कारण से सरकार ने सभी संपत्ति को अधिग्रहित किया है। राज्य सरकार द्वारा निरीक्षण के बाद 25 वस्तुओं को सूचीबद्ध किया गया है। इस सूची के मुताबिक घर में 4 किलोग्राम सोना और अन्य मदों में 601 किलोग्राम चांदी थी।
जानिए क्या-क्या सामान सूचीबद्ध किया
सोना (14 आइटम) – 4 किलोग्राम और 372 ग्राम
चांदी (867 आइटम) – 601 किलोग्राम और 424 ग्राम
सिल्वर आइटम – 162 आइटम
टेलीविजन – 11
रेफ्रिजरेटर – 10
एयर कंडीशनर – 38
फर्नीचर – 556
रसोई के बर्तन – 6514
रसोई रैक और फर्नीचर – 12
कटलरी आइटम (शोकेस) – 1055
पूजा के बर्तन – 15
कपड़े, तकिया कवर, पर्दे, जूते – 10438
टेलीफोन और मोबाइल फोन – 29
रसोई बिजली के सामान – 221
विद्युत सामान – 251
पुस्तकें – 8376
मोमेंटो – 394
आइटी स्टेटमेंट – 653
स्टेशनरी आइटम – 253
सुसज्जित सामान – 1712
सूटकेस – 65
कॉस्मेटिक आइटम – 108
घडिय़ां – 6
कैनन जेरॉक्स मशीन – 1
लेजर प्रिंटर – 1
विविध वस्तुएं- 959
आइटम की कुल संख्या-32,721
जयललिता की भतीजी-भतीजा ने किया संपत्ति पर दावा
स्मारक बनाए जाने के राज्य सरकार के फैसले को जयललिता की भतीजी जे दीपा और भतीजा चुनौती दे सकते हैं क्योंकि दोनों ही संपत्ति पर अधिकार का दावा किया है और मद्रास हाई कोर्ट ने उन्हें क्लास-दो का वैध उत्तराधिकारी घोषित किया है। जयललिता का लंबी बीमारी के बाद दिसंबर 2016 में निधन हो गया था।

Home / Special / Jayalalithaa’s property : जयललिता की संपत्ति जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.