सागर/बरायठा. ग्राम करई गांव में एक मंदिर के पास स्थित 80 फीट गहरे कुएं में सोमवार को एक गाय गिर पड़ी। कुएं में 20 फीट पानी बताया जा रहा था। गाय पानी पर ऊपर तैर रही थी। छात्र नेता दयाराम यादव को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने गाय को बचाने को सभी युवा साथियों को एकत्र हो गए। इसके बाद गाय को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रस्सी की मदद से गाय को ऊपर खींच लिया। ऊपर आने पर ग्रामीणों ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने युवाओं के प्रयास की सराहना की। रेस्क्यू आपरेशन में दयाराम यादव, छतपाल यादव, अटल यादव, हरदेव यादव, अनुराग यादव, भोले यादव, भूपत यादव सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।