क्रिकेट

10 ऐसे भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक लगाया है

भारतीय टीम में आज के समय में ऐसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो किसी भी रिकॉर्ड को कायम करने में पीछे नहीं रहते हैं| ऐसे भी कईं भारतीय बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने मैदान में दोहरा शतक बनाकर गेंदबाज़ों के पसीने छुड़ा दिए|

लखनऊSep 17, 2021 / 04:21 pm

Mahima Soni

10 ऐसे भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक लगाया है

लखनऊ.Indian Cricket Record: क्रिकेट के खेल में हमेशा से दोहरा शतक बनाना खास रहा है| अगर बात टेस्ट क्रिकेट की करें तो यहां पर दोहरा शतक मारना तो आसान है लेकिन बावजूद इसके टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले और दोहरा शतक लगाने वाले बहुत ज्यादा बल्लेबाज नज़र नहीं आते हैं| आइये जानते हैं उन 10 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने दोहरा शतक बनाकर इतिहास रचा है-
1) विराट कोहली – 7 बार दोहरा शतक बनाने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगभग सभी रिकॉर्ड में शामिल रहते हैं| आज इनकी कप्तानी के कारण ही भारतीय टीम मज़बूती से खड़ी है| इनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है| जिसमें विराट का हाई स्कोर 254 रहा है|
2) सचिन तेंदुलकर – सचिन ने अपने बेहतरीन टेस्ट क्रिकेट करियर में 6 बार दोहरे शतक जड़े हैं| सचिन का सर्वाधिक स्कोर 248 रहा है जिसे 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था|
3)वीरेंद्र सहवाग – सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 6 बार दोहरा शतक बनाया है| जिसमें सहवाग का हाई स्कोर सबसे ज्यादा 319 रहा है|
4) महेंद्र सिंह धोनी – धोनी ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में तुफानी पारी खेलते हुए 224 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया और दोहरा शतक बनाया|
5) रोहित शर्मा – रोहित ने अपने करियर में 1 बार दोहरा शतक 2019 में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ 212 रन बनाकर कायम किया था|
6) राहुल द्रविड़ – द्रविड़ ने 5 बार दोहरा शतक बनाया है | जिसमें राहुल का हाई स्कोर 270 रहा है|
7) सुनील गावस्कर – गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर में 4 दोहरे शतक जड़े हैं| जिसमे गावस्कर का हाई स्कोर 236 रहा है जिसे सुनील ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ कायम किया था|
8) चेतश्वर पुजारा – पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में 3 बार दोहरा शतक बनाया है| पुजारा का हाई स्कोर 206 रहा है|
9) मंयक अग्रवाल – मयंक ने टेस्ट मैचों में 2 बार दोहरा शतक जड़ा है| मयंक का हाई स्कोर 243 रन हैं जिसे इन्होने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था|
10) सौरव गांगुली – गांगुली ने भी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया है| जिसे गांगुली ने 2008 में यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेला के खिलाफ बनाया है|
यह भी पढ़ें – अब तक सभी सीजन में तीन बार आईपीएल हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

Home / Sports / Cricket News / 10 ऐसे भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक लगाया है

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.