script10 साल बाद एशिया कप जीतकर लौटी भारतीय हॉकी टीम का कुछ इस तरह हुआ स्वागत | Patrika News
खेल

10 साल बाद एशिया कप जीतकर लौटी भारतीय हॉकी टीम का कुछ इस तरह हुआ स्वागत

6 Photos
6 years ago
1/6
बांग्लादेश से हॉकी एशिया कप जीत कर वापस लौटी टीम इंडिया का इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, दिल्ली में जोर दार स्वागत किया गया। हॉकी के फैंस ने ढोल-नगाड़ो और मिठाइयों के साथ माला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया।
2/6
एयरपोर्ट में सेल्फी लेते हुआ टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और कप्तान मनप्रीत और भारत के पूर्व कप्तान सरदार सिंह। सरदारा सिंह ने कहा, हमारी टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही इससे निश्चित रूप से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।
3/6
कप्तान मनप्रीत के साथ सेल्फी लेते भारतीय टीम के फारवर्ड खिलाड़ी सतबीर सिंह, डिफेंडर डिप्सन तिर्की, मिड फेल्डर उथप्पा और फारवर्ड खिलाड़ी गुरुजंत सिंह। मनप्रीत सिंह ने कहा है कि यह जीत टीम के खिलाडिय़ों की एकजुटता और प्रयासों का नतीजा है। हॉकी टीम गेम है और हम सब एक परिवार की तरह हैं और यह जीत इसलिये संभव हुई क्योंकि हम मिलकर खेलते हैं।
4/6
फाइनल जीतने के बाद जश्न मानते भारतीय डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और ललित कुमार उपाध्याय। फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन के लिये ललित उपाध्याय को गोल ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया।
5/6
ट्रॉफी के साथ पोज़ करते भारतीय टीम के हीरो हरमनप्रीत सिंह। उन्होंने टूर्नमेंट में भारत के लिए सबसे अधिक 7 गोल किए।
6/6
ट्रॉफी के साथ एयरपोर्ट से बहार आते भारतीय डिफेंडर अमित रैदास, माला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत करते हॉकी फैंस।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.