scriptअजलान शाह कप हॉकी: न्यूजीलैंड ने भारत को हराया | Patrika News

अजलान शाह कप हॉकी: न्यूजीलैंड ने भारत को हराया

Published: Apr 07, 2015 04:54:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

 भारतीय टीम को सुल्तान अजलान शाह  कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने दूसरे मुकाबले में सोमवार को न्यूजीलैंड से 1-2 की हार का सामना करना पड़ा। 

 भारतीय टीम को सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने दूसरे मुकाबले में सोमवार को न्यूजीलैंड से 1-2 की हार का सामना करना पड़ा। 

भारत ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया से 2-2 से ड्रा खेला था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे अंतिम मिनटों में गोल खाकर 1-2 की हार का सामना करना पड़ा। 

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान साइमन चाइल्ड और एंडी हेवर्ड ने गोल किए, जबकि भारत का एकमात्र गोल आकाशदीप ङ्क्षसह ने किया। अब भारत का मुकाबला बुधवार को मेजबान मलेशिया से होगा। खिताबी होड़ में बने रहने के लिए उसे हर हाल में मलेशिया को हराना होगा। 

दो मैचों से एक अंक
विश्व की नौंवें नम्बर की टीम भारत ने सातवें नम्बर की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ कई मौके गंवाए, जिसका उसे नुकसान उठाना पड़ा। भारत के दो मैचों के बाद सिर्फ एक अंक है, जबकि न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरी जीत हासिल की है। कीवी टीम ने रविवार को मलेशिया को 4-2 से हराया था। 

गंवाए मौके
पहले क्वार्टर में एक भी गोल देखने को नहीं मिला। भारत ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर का मौका गंवाया। कोठाजीत ङ्क्षसह की गलती से न्यूजीलैंड को 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन यह भी बेकार गया। पहला हाफ गोलरहित रहा। 

भारतीय टीम ने इस दौरान कुछ अच्छे मूव बनाए थे, लेकिन उसकी फिनिङ्क्षशग खराब रही। हाफ टाइम से ठीक पहले वी.आर. रघुनाथ ने कीवी डी में घुसपैठ की। उनके साथ सहयोग के लिए मनप्रीत मौजूद थे लेकिन कीवी डिफेंडरों ने खतरा टाल दिया। 

तीसरे क्वार्टर में पहला गोल
न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वार्टर में 38वें मिनट में गोल कर गतिरोध तोड़ दिया। शे नील ने एक मूव पर गेंद कप्तान चाइल्ड को दी जिन्होंने गोल कर न्यूजीलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी। 

भारत ने 43वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। भारत को मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर रघुनाथ ने शॉट लिया जो सीधे गोलकीपर से जा टकराया। 

रिबाउंड हुई गेंद पर आकाशदीप ने बराबरी का गोल दाग दिया। न्यूजीलैंड ने 55वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर मुकाबला जीत लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो