यासिर अली ( Yasir ali ) को जिस वक्त गेंद लगी उस वक्त ड्रिंक में केवल सात गेंद ही बची थी. ड्रिंक में इतना कम समय होने के कारण उस वक्त उनका कनकशन टेस्ट नहीं किया गया पर बाद में जब उन्हें अच्छा महसूस नहीं हुआ तो उनका कनकशन टेस्ट किया गया. यासिर को देखने के लिए फिजियो बाहर आए, कुछ ओवर बाद, यासिर, मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद लिटन दास के साथ बल्लेबाजी करने के लिए मेहदी हसन मिराज बाहर आए.