Birmingham CWG 2022: इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा। इसमें दुनियाभर के करीब 72 देश हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से इसमें 213 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
नई दिल्ली
Updated: August 04, 2022 11:01:01 pm
CWG 2022
टेबल टेनिस के मिक्स डबल में शरत कमल और अकुल श्रीजा की जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड की ओवन और अर्ली सोफी की जोड़ी को 3-0 से हराया।
टेबल टेनिस मिक्स में मनिका बत्रा और साथियान की जोड़ी ने प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेशेल्स की जोड़ी को 11-1, 11-3 और 7-1 से हराया।
पावर लिफ्टिंग लाइटवेट में भारत पदक से चूक गया है। भारत की मनप्रीत कौर ने 82 किलो वजन उठाकर चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा सकीना खातून 90 किलो वजन उठाकर पांचवें स्थान पर रही।
पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत पदक से चूक गया है। महिला पैरा पावरलिफ्टिंग के लाइटवेट मुकाबले में भारतीय पैरा एथलीट चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं।
बॉक्सिंग में पुरुषों के 92 किलोग्राम भारवर्ग में सागर अहलावत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने अब ब्रॉन्ज मेडल कम से कम पक्का कर लिया है। सागर ने सीशेल्स की केड्डी इवान्स को 5-0 से हराया। आपको बता दें अब तक भारत के छह मुक्केबाज कम से कम अपना सिल्वर पदक पक्का कर चुके हैं।
भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जीत पक्की की है। इसके अलावा ग्रुप में भी पहले स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
भारत का मुकाबला वेल्स से शुरू, भारत ने अभी तक वेल्स पर 2-0 की बढ़त बना रखी है और दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए हैं।
अमित पंघाल के बाद भारत की महिला बॉक्सर जैस्मिन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 57-60 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की टोरी ग्रांटन को 4-1 से हराया। अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने 5 पदक पक्के कर लिए हैं।
स्क्वैश में भारत की सुनैना और अनहत की जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है।
लॉन बॉल में भारत के मृदुल बोरगोहेन को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें जर्सी के खिलाड़ी रॉस डेविस ने 13-21 से हराया।
बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी भी जीत दर्ज कर चुकी है। इस भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड की जोड़ी हेमिंग कलम और जेसिका को 21-18 और 21-16 से मात दी है।
भारत के अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और पदक पक्का कर लिया है। अमित ने स्कॉटलैंड के लेनन मूलिगन को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने युगांडा के डेनियल को 21-9 और 21-9 से हरा दिया है।
सुनयना सारा कुरुविला/अनहत सिंह (महिला युगल) शाम 5:30 बजे
सेंथिलकुमार वलावन/अभय सिंह (पुरुष युगल) शाम 6 बजे
दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल (मिश्रित युगल) शाम 7 बजे
जोशना चिनप्पा/हरपिंदर पाल सिंह संधू (मिश्रित युगल) रात 11 बजे
जोशना चिनप्पा/दीपिका पल्लीकल (महिला युगल) अगस्त 5 रात 12:30 बजे
अमित पंघाल (48-51 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 4:45 बजे
जैस्मीन लैंबोरिया (67-70 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 6:15 बजे
सागर अहलावत (92 किग्रा से अधिक भारवर्ग) रात 8 बजे
रोहित टोकस (63.5-67 किग्रा से अधिक भारवर्ग) अगस्त 5 रात 12:30 बजे
भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन 66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग (लाइट मिडल वेट) के क्वार्टर फाइनल में हारकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से बाहर हो गई हैं। उन्हें वेल्स की रोजी एकल्स ने 3-2 से हरा दिया। इस तरह लवलीना का सफर समाप्त हो गया।
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
6 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान
7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर
भारतीय क्रिकेट टीम ने बारबाडोस को 100 रनों से हरा दिया और ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई है। भारत अब पदक से मात्र एक कदम दूर है। वहीं ग्रुप बी से मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने नॉकआउट स्टेज में कदम रखा है।
भारतीय स्क्वैश स्टार सौरव घोषाल नेपुरुष एकल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने प्लेऑफ मैच में बुधवार को यहां जेम्स विलस्ट्रॉप को 3-0 (11-6, 11-1, 11-4) से हराया। भारत ने अब कॉमनवेल्थ गेम्स में स्क्वैश में केवल चार पदक जीते हैं। दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा ने 2014 में महिला युगल में स्वर्ण और 2018 में एक रजत पदक जीता था। पल्लीकल ने उसी वर्ष घोषाल के साथ मिश्रित युगल में रजत भी जीता था।
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
सरिता रोमित सिंह
मंजू बाला
महिला हैमर थ्रो क्वॉलीफाइंग राउंड
हिमा दास
महिला 200 मीटर राउंड 1 हीट
दोपहर- 3.03 बजे
मोहम्मद अनीस याहिया
श्रीशंकर
पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल
रात- 12.12 बजे
बॉक्सिंग
अमित vs लेनन मुलीगन (स्कॉटलैंड)
48-51 kg फ्लाइवेट, क्वॉर्टर फाइनल
शाम- 4.45 बजे
जेसमिन vs ट्रॉय गार्टन (न्यूजीलैंड)
57-60 kg लाइटवेट, क्वॉर्टर फाइनल
शाम- 6.15 बजे
सागर vs कैडी इवान (सेशेल्स)
92+ kg सुपर हैवीवेट, क्वॉर्टर फाइनल
रात- 8 बजे
रोहित टोकस vs जेवियर माताअफा (न्यूई)
63.5-67 kg वेल्टरवेट, क्वॉर्टर फाइनल
रात- 12.30 बजे
रिदमेटिक जिमनास्टिक
बवलीन कौर
क्वॉलीफिकेशन, रोटेशन 1, 2, 3 और 4 के बारी-बारी मैच
शाम- 4.30 बजे
स्क्वैश
सुनयना सारा कुरुविला, अनहत सिंह
महिला डबल्स, राउंड ऑफ 32
शाम- 5.30 बजे
वेलावन सेंथिलकुमार, अभय सिंह
पुरुष डबल्स, राउंड ऑफ 32
शाम- 6.00 बजे
दीपिका पल्लीकल कार्तिक, सौरव घोषाल
मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16
शाम- 7 बजे
जोषना चिनप्पा, हरिंदर पाल संधू
मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16
रात- 11 बजे
जोषना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल कार्तिक
महिला डबल्स, राउंड ऑफ 16
रात- 12.30 बजे
टेबल टेनिस, पैरा टेबल टेनिस
बेबी सहाना रवि
महिला सिंगल
दोपहर- 3.45 बजे
हसमुख भाई पटेल भविना
महिला सिंगल
दोपहर- 3.45 बजे
सोनाबेन मनुबाई पटेल
महिला सिंगल
शाम- 4.20 बजे
राज अरविंदन अलगार
पुरुष सिंगल
शाम-5.30 बजे
हॉकी
भारत vs वेल्स
पुरुष
शाम- 6.30 बजे
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें