scriptcommonwealth games day 7 schedules: कॉमनवेल्थ गेम्स में हिमा दास पर रहेंगी निगाहें, मिक्स्ड डबल्स, में भिड़ेंगी दीपिका पल्लीकल | Patrika News

commonwealth games day 7 schedules: कॉमनवेल्थ गेम्स में हिमा दास पर रहेंगी निगाहें, मिक्स्ड डबल्स, में भिड़ेंगी दीपिका पल्लीकल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 04, 2022 08:29:35 am

Submitted by:

Siddharth Rai

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, रिदमेटिक जिमनास्टिक, स्क्वैश और हॉकी में चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा क्रिकेट में महिला इंग्लैंड टीम का मुक़ाबला न्यूजीलैंड से होगा और दक्षिण अफ्रीका का मुक़ाबला श्रीलंका से होगा।

common_1.png

Aaj ke match: बर्मिंघम में जारी 22वे कॉमनवेल्थ गेम्स का आज 7वां दिन है। आज एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, रिदमेटिक जिमनास्टिक, स्क्वैश और हॉकी में भारतोया खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा क्रिकेट में आज न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग भी शुरू हो गई है उसके एक मुक़ाबला द ओवल में खेला जाएगा।

क्रिकेट –
क्रिकेट में आज न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच पहला टी-20 मैच स्पोर्टपार्क वेस्टव्लीट मैदान में खेला जाएगा। यह मुक़ाबला रात 10.30 बजे से फैनकोड पर लाइव आएगा। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में आज महिला इंग्लैंड टीम का मुक़ाबला न्यूजीलैंड से होगा। यह मैच शाम 10.30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका का मुक़ाबला श्रीलंका से होगा। यह मैच रात 3.30 पर खेला जाएगा। दोनों ही मुक़ाबले आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप में देख सकते हैं।


हॉकी

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज पुरुष हॉकी टीम एक्शन में दिखेगी। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली यह टीम आज वेल्स से खेलेगी। यह मैच शाम 6.30 बजे आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप में देख सकते हैं।

CWG 2022: ये है सातवे दिन का पूरा शेड्यूल –

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
सरिता रोमित सिंह
मंजू बाला
महिला हैमर थ्रो क्वॉलीफाइंग राउंड

हिमा दास
महिला 200 मीटर राउंड 1 हीट
दोपहर- 3.03 बजे

मोहम्मद अनीस याहिया
श्रीशंकर
पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल
रात- 12.12 बजे

बॉक्सिंग
अमित vs लेनन मुलीगन (स्कॉटलैंड)
48-51 kg फ्लाइवेट, क्वॉर्टर फाइनल
शाम- 4.45 बजे

जेसमिन vs ट्रॉय गार्टन (न्यूजीलैंड)
57-60 kg लाइटवेट, क्वॉर्टर फाइनल
शाम- 6.15 बजे

सागर vs कैडी इवान (सेशेल्स)
92+ kg सुपर हैवीवेट, क्वॉर्टर फाइनल
रात- 8 बजे

रोहित टोकस vs जेवियर माताअफा (न्यूई)
63.5-67 kg वेल्टरवेट, क्वॉर्टर फाइनल
रात- 12.30 बजे

रिदमेटिक जिमनास्टिक
बवलीन कौर
क्वॉलीफिकेशन, रोटेशन 1, 2, 3 और 4 के बारी-बारी मैच
शाम- 4.30 बजे

स्क्वैश
सुनयना सारा कुरुविला, अनहत सिंह
महिला डबल्स, राउंड ऑफ 32
शाम- 5.30 बजे

वेलावन सेंथिलकुमार, अभय सिंह
पुरुष डबल्स, राउंड ऑफ 32
शाम- 6.00 बजे

दीपिका पल्लीकल कार्तिक, सौरव घोषाल
मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16
शाम- 7 बजे

जोषना चिनप्पा, हरिंदर पाल संधू
मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16
रात- 11 बजे

जोषना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल कार्तिक
महिला डबल्स, राउंड ऑफ 16
रात- 12.30 बजे

टेबल टेनिस, पैरा टेबल टेनिस
बेबी सहाना रवि
महिला सिंगल
दोपहर- 3.45 बजे

हसमुख भाई पटेल भविना
महिला सिंगल
दोपहर- 3.45 बजे

सोनाबेन मनुबाई पटेल
महिला सिंगल
शाम- 4.20 बजे

राज अरविंदन अलगार
पुरुष सिंगल
शाम-5.30 बजे

हॉकी
भारत vs वेल्स
पुरुष
शाम- 6.30 बजे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो