scriptCWG 2022: मेंस हॉकी के फाइनल में भारत को सिल्वर से करना पड़ा संतोष, ऑस्ट्रेलिया ने 7-0 से हराया | Patrika News

CWG 2022: मेंस हॉकी के फाइनल में भारत को सिल्वर से करना पड़ा संतोष, ऑस्ट्रेलिया ने 7-0 से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Aug 08, 2022 06:35:51 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय हॉकी टीम का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-0 से हराकर लगातार सातवां गोल्ड हॉकी में अपने नाम किया। भारतीय टीम के ऊपर शुरूआत में ही गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया ने धराशाई कर दिया था।

commonwealth games 2022 Indian Men Hockey Team won silver medal

भारत बनाम इंग्लैंड

C ommonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेंस हॉकी टीम को फाइनल में निराशा हाथ लगी है। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-0 से हरा दिया। इस बार ऑस्ट्रेलिया को बिल्कुल भी टक्कर भारतीय टीम नहीं दे पाई। ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 7वीं बार गोल्ड मेडल जीता। आपको बता दें तीसरे क्वार्टर में हीऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7-0 से बढ़त बना ली थी। भारतीय डिफेंडर्स का खराब खेल इस बार देखने क मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ब्लैक गोवर्स ने 9वें, नेथन एपहार्मस ने 14वें, 22वें मिनट में जैकब एंडर्सन, चौथा गोल टॉम विकहैम ने 26वें मिनट में किया। इसके बाद एंडरसन ने 27वें मिनट में गोल किया। इस बार ऑस्ट्रेलिया के हमलों का भारत के पास कोई जवाब नहीं था। भारत का गोल्ड जीतने का सपना इस बार भी टूट गया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का प्रदर्शन

पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से हराया था। दूसरे मैच में टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला था। तीसरा मैच भारत ने वेल्स के खिलाफ 4-1 से जीता था। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराया। टीम इंडिया अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर रही थी।
https://twitter.com/hashtag/CWG22?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

भारत 2010 और 2014 के मेंस हॉकी फाइनल में पहुंचा था

भारतीय पुरुष हॉकी टीम इससे पहले साल 2010 के दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स और 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ के फाइनल में पहुंची थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को गोल्ड मेडल के मैच में हराया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम से भारतीय टीम कभी भी पार नहीं पा सकी है। ऑस्ट्रेलिया का कॉमनवेल्थ में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार अभी तक रहा है।

यह भी पढ़ें

CWG 2022: पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

भारत के पदक विजेता

22 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत कमल।

16 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, भारतीय मेंस हॉकी टीम।

23 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो