भारत को इस बाद नीरज चोपड़ा से मेडल की उम्मीदें थी। लेकिन वे चोट क चलते कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का हिस्सा नहीं है। वहीं इसके अलावा निशानेबाजी और तीरंदाजी को भी कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में भारत की उम्मीदों को झटका लगा है। लेकिन इसके बावजूद पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, रवि दहिया, निकहत ज़रीन, मनिका बत्रा समेत अन्य कई प्लेयर्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
वहीं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था और वे यहां मेडल की दावेदार मानी जा रही हैं। इसके अलावा पहली बार महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। ऐसे में भारत इस बार ज्यादा मेडल्स की मुम्मीद कर सकता है।
इन 15 खेलों में हिस्सा लेंगे 215 भारतीय खिलाड़ी, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
नीरज चोपड़ा के चोटिल होने के बाद स्टार शटलर पीवी सिंधु ओपनिंग सेरेमनी में भारत का झंडा उठाती नज़र आएंगी। उसके साथ हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भी होंगे। मनप्रीत का नाम दूसरे ध्वजवाहक के रूप में जोड़ा गया क्योंकि आयोजकों ने सूचित किया कि प्रत्येक देश के लिए दो ध्वजवाहक उतारना अनिवार्य है जिसमें एक पुरुष और एक महिला होगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह कितने बजे से शुरू होगा?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे से, वहीं भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे होगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह कहां आयोजित किया जाएगा?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाला है। उद्घाटन समारोह का स्थान बर्मिंघम में एलेक्जेंडर स्टेडियम होगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह का लाइव टेलेकास्ट कहा देख सकते हैं ?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह का लाइव टेलिकॉस्ट सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों सोनी टेन-1 (Sony TEN 1), सोनी टेन-2 (Sony TEN 2), सोनी टेन-3 (Sony TEN 3), सोनी टेन-4 (Sony TEN 4) और सोनी सिक्स (Sony SIX) चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा अलावा भारत में डीडी स्पोर्ट्स भी उद्घाटन समारोह को लाइव स्ट्रीम करेगा।
दुनिया के 5000 से ज्यादा खिलाड़ी 280 इवेंट्स, जानें कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के बारे में सबकुछ
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह को ऑनलाइन कहा देख सकते हैं?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह को आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।