script

CWG 2022: हॉकी में भारत ने कनाडा को 8-0 से हराया, पूल B में शीर्ष पर पहुंची

locationनई दिल्लीPublished: Aug 03, 2022 08:24:31 pm

Submitted by:

Mohit Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पुरुष टीम ने हॉकी मुकाबले में कनाडा को 8-0 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत पूल बी में शीर्ष पर पहुंच गया है। hockey

Commonwealth Games 2022

Commonwealth Games 2022

Commonwealth Games-2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में आज खेले गए हॉकी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने कनाडा को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम के 3 मैचों में 7 अंक हो गए हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने कनाडा से पहले घाना को भी इसी अंदाज में हराया था और इंग्लैंड के खिलाफ ड्रा मुकाबला खेला था। इस मैच में भारतीय टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और पहले क्वार्टर में 3-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए पहले क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह और अमित रोहिदास ने गोल दागे। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में ललित उपाध्याय और गुंजन सिंह ने भी भारत के लिए गोल किया। हाफ टाइम के बाद भारतीय टीम ने मुकाबले में 4-0 की बढ़त बना ली थी।
इसके बाद मुकाबला खत्म होते-होते भारतीय टीम ने चार गोल और दागे जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने कनाडा को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से हरा दिया। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने पूल B के मैच में घाना को 11-0 से हराकर शानदार शुरुआत की थी और इसके बाद दूसरा मैच इंग्लैंड के खिलाफ 44 से ड्रॉ खेला। लेकिन आज भारत ने कनाडा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

यह भी पढ़ें

CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर को सिल्वर मेडल

https://twitter.com/hashtag/Hockey?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आज का दिन कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा शानदार रहा। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी। और अब पुरुष टीम ने भी कनाडा को 8-0 से हराकर एकतरफा अंदाज में अगले दौर में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें

CWG 2022: भारत ने लॉन बॉल में पहली बार जीता गोल्ड मेडल

ट्रेंडिंग वीडियो