scriptधोनी को मिला शेन वार्न का साथ, कहा- उन्हें अब कुछ साबित करने की जरुरत नहीं | Patrika News

धोनी को मिला शेन वार्न का साथ, कहा- उन्हें अब कुछ साबित करने की जरुरत नहीं

Published: Apr 18, 2017 06:13:00 pm

Submitted by:

balram singh

वार्न ने ट्विटर पर धोनी का बचाव करते हुए कहा,‘‘ एम एस धोनी को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। वह सभी प्रारूपों में शानदार खिलाड़ी हैं। एक करिश्माई कप्तान भी’’

shane warne

shane warne

कुछ दिनों से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी खराब फॉर्म जारी है, इसी को लेकर आलोचक उनकी काबिलियत पर लगातार उंगली उठा रहे हैं। पर इनके बीच धोनी को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वार्न का साथ मिला है। उन्होंने धोनी का समर्थन करते कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि आईपीएल के दसवें सीजन की शुरुआत से पहले ही धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने कप्तानी से हटा दिया था। इसके अलावा धोनी मैचों में भी कोई खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 61 रन बनाये हैं। इसी वजह से लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। साथ ही कई पूर्व क्रिकेटर भी उनकी आलोचना कर चुके हैं।
वार्न ने ट्विटर पर धोनी का बचाव करते हुए कहा,‘‘ एम एस धोनी को किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। वह सभी प्रारूपों में शानदार खिलाड़ी हैं। एक करिश्माई कप्तान भी’’
उनकी खराब फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक हुए पांच मैचों में धोनी ने केवल 2 छक्के लगाए हैं। एक समय वे दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज माने जाते थे पर हाल ही कुछ समय से वे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो