scriptफिर बनेंगे धोनी कप्तान, विजय हजारे ट्रॉफी में संभालेंगे झारखंड टीम की कमान | Patrika News

फिर बनेंगे धोनी कप्तान, विजय हजारे ट्रॉफी में संभालेंगे झारखंड टीम की कमान

Published: Feb 22, 2017 01:58:00 am

Submitted by:

balram singh

इशांक जग्गी और वरूण आरोन भी उनकी टीम में हैं, जिन्हें हाल में आईपीएल अनुबंध मिला है। इसके अलावा उनके पास सौरभ तिवारी और युवा विराट सिंह भी हैं।

dhoni

dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान में एक फिर से कप्तानी करते नजर आएगें। धोनी घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड टीम की कप्तानी करेंगे।

हाल ही में उन्हें आईपीएल सीजन 10 के नीलामी से ठीक एक दिन पहले राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था पर ये खबर उनके फैंस के लिए खुशी देने वाली है।
गौरतलब है कि धोनी ने इंग्लैंड सीरीज के पहले टीम इंडिया की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार अभ्यास मैच में धोनी टीम की कप्तानी करते दिखे थे।
आपको बता दें कि पिछले दो सीजन में झारखंड के लिए खेलते हुए धोनी ने कभी भी टीम की अगुवाई नहीं की लेकिन इस बार उन्होंने जिम्मेदारी निभाने का बीड़ा उठाया। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए यह झारखंड की मजबूत टीम होगी। धोनी के अलावा उनके पास विस्फोटक इशान किशन और घरेलू सत्र के शीर्ष स्पिनर शाहबाज नदीम टीम में हैं।
इशांक जग्गी और वरूण आरोन भी उनकी टीम में हैं, जिन्हें हाल में आईपीएल अनुबंध मिला है। इसके अलावा उनके पास सौरभ तिवारी और युवा विराट सिंह भी हैं।

टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), इशान किशन, इशांक जग्गी, विराट सिंह, सौरभ तिवारी, कौशल सिंह, प्रत्यूष सिंह, शाहबाज नदीम, सोनू कुमार सिंह, वरूण आरोन, राहुल शुक्ला, अनुकुल राय, मोनू कुमार सिंह, जसकरण सिंह, आनंद सिंह, कुमार देवब्रत, एस राठौड़, विकास सिंह.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो