scriptदिल्ली में महेंद्र सिंह धोनी के 3 फोन हुए चोरी, पुलिस दर्ज किया मामला | dhoni three mobile phones missing | Patrika News

दिल्ली में महेंद्र सिंह धोनी के 3 फोन हुए चोरी, पुलिस दर्ज किया मामला

Published: Mar 19, 2017 02:07:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

दिल्ली के एक होटल में शुक्रवार को लगी आग के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोरी हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए है। इससे पहले धोनी ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया था।

dhoni

dhoni

 दिल्ली के एक होटल में शुक्रवार को लगी आग के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोरी हुए तीन मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए है। इससे पहले धोनी ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने रविवार को बताया था कि धोनी ने शनिवार को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि द्वारका स्थित वेल्कम होटल में शुक्रवार को लगी आग के बाद जब वह होटल से बाहर निकले, उसी दौरान उनके आईफोन सहित तीन फोन चोरी हो गए।
उस होटल में धोनी अपनी झारखंड क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे। आग लगने के कारण धुआं जब उनके कमरों तक पहुंचा तो वे जल्दबाजी में बाहर निकले। इस बीच धौनी अपने फोन सहित कुछ अन्य सामान साथ ले जाना भूल गए।
कुमार ने बताया कि आग बुझने के बाद जब वह वापस अपने कमरे में गए तो उन्होंने देखा कि उनके मोबाइल फोन गायब हैं। कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। 
होटल की लॉबी में लगे सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच की जा रही है। आग होटल के पिछले हिस्से में शुक्रवार सुबह लगी थी। इस दौरान होटल में ठहरे करीब 550 भारतीय व विदेशी अतिथियों को बाहर निकाला गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो