scriptविश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए 8 महिला पहलवान चयनित | Patrika News

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए 8 महिला पहलवान चयनित

Published: Jul 07, 2015 09:59:00 am

Submitted by:

satyabrat tripathi

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए आठ महिला पहलवानों के नाम की घोषणा की।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए आठ महिला पहलवानों के नाम की घोषणा की।

विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन सात से 12 सितंबर के बीच लास वेगास में होना है। डब्ल्यूएफआई की चयन समिति ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्रों पर हुए परीक्षण सत्रों में प्रदर्शन के आधार पर महिला पहलवानों का चयन किया।

चुनी गई महिला पहलवानों में ओलम्पिक में हिस्सा ले चुकीं तथा विश्व चैम्पियनशिप (2012) में कांस्य पदक जीत चुकीं गीता फोगट (58 किलोग्राम भारवर्ग) इस बार बेहतर पदक हासिल करने की कोशिश करेंगी।

राष्ट्रमंडल खेलों (2014) में स्वर्ण पदक विजेता रहीं विनेश फोगट भी इस बार विश्व चैम्पियनशिप में पदक हासिल करना चाहेंगी। 

राष्ट्रमंडल खेलों में ही रजत पदक जीतने वाली ललिता को पहली बार विश्व चैम्पियनशिप के लिए चुना गया है। 53 किलोग्राम भारवर्ग से एकमात्र निर्मला देवी कजाकिस्तान टूर्नामेंट के लिए चुना गया है और उन्हें विश्व चैम्पियनशिप के लिए बबिता के खिलाफ आखिरी ट्रायल देना होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों (2014) में पदक विजेता रहीं बबिता कुमारी चोट के कारण परीक्षण सत्र में हिस्सा नहीं ले सकीं।

चयनित महिला पहलवान : विनेश (48 किलोग्राम भारवर्ग), निर्मला देवी (53 किलोग्राम भारवर्ग), ललिता (55 किलोग्राम भारवर्ग), गीता फोगट (58 किलोग्राम भारवर्ग), सरिता (60 किलोग्राम भारवर्ग), अनीता (63 किलोग्रा भारवर्ग), नवजोत (69 किलोग्राम भारवर्ग), निक्की (75 किलोग्राम भारवर्ग)।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो