script

Euro Cup 2016: फ्रांस-पुर्तगाल फाइनल का काउंटडाउन शुरू, जानिए किसका पलड़ा रहेगा किस पर भारी?

Published: Jul 10, 2016 01:06:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

पुर्तगाल को यदि फाइनल मुकाबले में फ्रांस पर जीत दर्ज करनी है तो स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। वैसे आंकड़े भी फ्रांस का साथ दिखाई दे रहे हैं।

यूरो कप टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाला मेजबान फ्रांस अब रविवार देर रात को फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल से भिड़ेगा। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना है। हालांकि फ्रांस के खिलाड़ियों ने जिस तरह से टूर्नामेंट में प्रदर्शन किया है, उससे पुर्तगाल के खिलाफ पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। 
पुर्तगाल को यदि फाइनल मुकाबले में फ्रांस पर जीत दर्ज करनी है तो स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। वैसे आंकड़े भी फ्रांस का साथ दिखाई दे रहे हैं। पुर्तगाल पिछले 41 सालों में फ्रांस को हरा नहीं पाया है। फर्नांडो सांतोस की पुर्तगाली टीम की नजर जहां मेजबान देश फ्रांस के अपराजेय क्रम को तोड़ने की होगी वहीं सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन जर्मनी पर धमाकेदार जीत दर्ज कर चुकी फ्रांस के हौंसले बुलंद हैं। 
फ्रांस के एंटोनी ग्रिजमैन ने सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ जिस तरह दो गोल कर अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया उससे यह साफ नजर आता है कि तीसरी बार यूरो कप खिताब जीतने के लिए बेकरार है। फ्रांस अपने गृह मैदान पर 1984 में यूरो कप और 1988 में विश्व कप जीत चुका है। 
रोनाल्डो से पुर्तगाल से उम्मीद

पुर्तगाल की उम्मीदें काफी हद तक क्रिस्टियोनो रोनाल्डो पर निर्भर करेगी। सेमीफाइनल में रोनाल्डो जिस तरह प्रदर्शन किया है। उससे उनकी टीम और कोच सांतोस उम्मीद करेंगे कि यह स्टार खिलाड़ी फाइनल में चमत्कारिक प्रदर्शन करेगा। 
आंकड़ों की कहानी, पुर्तगाल पर फ्रांस का पलड़ा भारी

किसी प्रमुख टूर्नामेंट में यह फ्रांस और पुर्तगाल की चौथी भिड़ंत होगी। इससे पहले तीन बार पुर्तगाल और फ्रांस की टीमें भिड़ी है और तीनों में फ्रांस ने बाजी मारी है। फ्रांस ने 1984 यूरो कप, 2000 यूरो कप और 2006 विश्व कप सेमीफाइनल में पुर्तगाल को हराया। इतना ही नहीं दोनों टीमों के बीच 1975 के बाद 10 मैच हुए और फ्रांस ने यह सभी मुकाबले अपने नाम किए।

ट्रेंडिंग वीडियो