1. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी 4 साल की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस
अनुष्का शर्मा से शादी कर ली। ये शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही। कोहली और शर्मा की ये हाई वोल्टेज शादी इटली में हुई।
2. भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और विश्वभर के मशहूर खिलाड़ियों में से एक सुनील छेत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य से शादी कर ली। बता दें कि सोनम मोहन बागान के दिग्गज खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी है।
3. रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने सत्यवर्त काद्यान से शादी की। बता दें कि सत्यवर्त भी एक पहलवान हैं। 4. बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने अपने बॉयफ्रेंड करण मेदप्पा से शादी कर ली। करण एक बिज़नेसमैन हैं और साथ ही एक चर्चित मॉडल भी हैं।
5. टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने भी इस साल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गए। काफी समय से रिलेशनशिप में चल रहे भुवी ने नूपुर नागर से शादी रचा ली।
6. ओलंपिक पटक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त भी इस साल शादी के बंधन में बंध गए। दत्त ने कांग्रेस नेता जय भगवान शर्मा की बेटी शीतल शर्मा को अपना हमसफर बनाया।