खेल

एक टाइम था जब कोई साथ खेलने नहीं देता था, आज हैं वर्ल्ड नंबर 1

दुबला-पतला शरीर और अच्छी-खासी हाइट, होगी यही कुछ 5 फीट 11 इंच।

Nov 25, 2017 / 02:27 pm

Ravi Gupta

नई दिल्ली। क्या हुआ, आगे से जवाब आया लड़की हुई है। लगभग सभी चेहरे निराश से दिखने लगे। पूछा गया- अब क्या होगा, वही होगा जो मंज़ूर-ए-खुदा होगा। करेगी चुल्हा चौका और क्या। चलो ठीक है, अब बेटी हो ही गई है तो पालना तो पड़ेगा ही। बड़ी शर्म की बात है कि हमारे देश में आज भी ऐसा ही होता है। लोगों के दिलों-दिमाग पर ये भूत अभी भी पूरी तरह से हावी है कि लड़कियां मां-बाप पर बोझ हैं। ये लोग क्यों नहीं समझ पाते कि लड़कियों को उनकी तरह से जीने दो वो आपकी ज़िंदगी बदल देगी।
ऐसी ही एक लड़की है हमारे देश में जिसका नाम झूलन गोस्वामी है। आप भी जानते ही होंगे। महिला क्रिकेट टीम की टॉप गेंदबाज़ हैं। जिन्होंने अपने नाम न जान कितने रिकॉर्ड्स कर रखे हैं। दुबला-पतला शरीर और अच्छी-खासी हाइट, होगी यही कुछ 5 फीट 11 इंच। क्रिकेट के प्रति दीवानगी रखने वाली ये लड़की क्रिकेट में आने के लिए ठीक उतने ही पापड़ बेले हैं जितने की लगभग सभी लोग बेल चुके होते हैं। लेकिन यहां एक अच्छी बात और थी कि झूलन को परिवार का पूरा साथ मिला। लेकिन झूलन के लिए क्रिकेट खेलना इतना आसान भी नहीं था।
बताया जाता है कि झूलन क्रिकेट खेलने के लिए रोज़ाना 160 किमी की दूरी तय करती थी। प्रैक्टिस पर इतनी दूरी के लिए झूलन ट्रेन से जाती थीं। आज इसी क्रिकेट के प्रति जुनून रखने वाली लड़की का बर्थडे है। पहले तो हम इन्हें बर्थडे विश कर देते हैं- हैप्पी बर्थडे झूलन, आपने हमें मौका दिया कि हम गर्व से अपनी चौड़ी करके घूम सकें।
खेल की बात करें तो वैसे झूलन विश्व की टॉप तेज़ गेंदबाज़ों में शामिल हैं। इसके साथ ही बल्ले से भी करिश्मा दिखाने की कुव्वत रखती हैं। झूलन के नाम 164 वनडे में 195 विकेट हैं। इसके अलावा 10 टेस्ट में 40 विकेट और 60 टी-20 में 50 विकेट झूलन चटका चुकीं हैं। बल्लेबाज़ी में भी झूलन ने कुल पचासे ठोक रखे हैं।

Home / Sports / एक टाइम था जब कोई साथ खेलने नहीं देता था, आज हैं वर्ल्ड नंबर 1

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.