scriptयुवराज-हेजल की शादी कल; यहां देखें मेहंदी रस्म की Photos | Patrika News

युवराज-हेजल की शादी कल; यहां देखें मेहंदी रस्म की Photos

Published: Nov 29, 2016 08:15:00 pm

Submitted by:

ललित fulara

मेहंदी की रस्म के बाद चंडीगढ के एक आश्रम में जाकर न्यू कपल बाबा राम सिंह का आशीर्वाद लेंगे। शादी 30 नवंबर को होगी।

hezal  yuvraj singh marriage photos

hezal yuvraj singh marriage photos

नई दिल्ली। क्रिकेटर युवराज सिंह और हीजल केच की मेहंदी की रस्में चंडीगढ़ के होटल ललित में हुईं। मेहंदी और संगीत की रस्मों की फोटोज सामने आईं हैं। बता दें कि युवी की शादी में टीम इंडिया और कई विदेशी खिलाड़ी खास गेस्ट हैं। युवी की मां शबनम के मुताबिक मेहंदी की रस्म के बाद चंडीगढ के एक आश्रम में जाकर न्यू कपल बाबा राम सिंह का आशीर्वाद लेंगे। शादी 30 नवंबर को होगी।


कौन हैं वे बाबा जिनका आशीर्वाद लेंगे युवी ?
– युवी की शादी बाबा राम सिंह गंडवान के डेरा (आश्रम) में होगी। बता दें कि ये वही बाबा हैं जिन्होंने कहा था कि हेजल य युवी की होकर रहेंगी।
– बाबा राम सिंह का डेरा फतेगढ़ साहिब, चंडीगढ में श्रीखंड-चंडीगढ़ रोड पर है। यहां सिख रीति-रिवाज से शादी की रस्में पूरी की जाएंगी
– इसके बाद यह कपल गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेगा। बता दें कि बाबा राम सिंह में युवी की मां की श्रद्धा है।
– युवी और हेजल भी शादी से पहले बाबा के आश्रम जाकर उनका आशीर्वाद ले चुके हैं।
– उधर, कहा जा रहा है कि योगराज डेरे में युवी की शादी करने से नाराज हैं। उन्होंने शादी से दूरी बना ली है।



(बाबा राम सिंह ने ही कहा था कि हेजल, युवराज की होकर रहेंगी)

युवराज ने शेयर की फोटो, टीम इंडिया भी होगी शामिल
युवी ऑफिशियल पर मेहंदी रस्म की कुछ फोटोज शेयर की गईं हैं। इसमें युवी, हेजल के साथ नजर आ रहे हैं। हेजल के हाथों में मेहंद लगी हुई है।
– मेंहदी, संगीत और डांस का प्रोग्राम मंगलवार रात को रखा गया है। टीम इंडिया चंडीगढ में है। कहा जा रहा है कि टीम के प्लेयर्स भी मेहंदी और संगीत रस्म में शामिल होंगे।


युवी के पिता योगराज ने इसलिए बनाई शादी से दूरी
– युवी के पिता योगराज शादी में शामिल में नहीं होंगे। इस बारे में उन्होंने कहा था, मैंने युवराज की मां को बता दिया है कि मैं शादी में शामिल नहीं रहूंगा।
– उन्होंने कारण बताया कि वे सिर्फ भगवान में भरोसा करते हैं। किसी धार्मिक गुरु में उनकी कोई आस्था नहीं है।

नीचे देखिए मेहंदी रस्म की फोटोज




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो