scriptएचआईएल दिल्ली को 6-2 से पीटकर रांची की उम्मीदें कायम | Patrika News

एचआईएल दिल्ली को 6-2 से पीटकर रांची की उम्मीदें कायम

Published: Feb 22, 2017 01:31:00 am

Submitted by:

balram singh

रांची की 10 मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके 23 अंक हो गए हैं। दिल्ली को 10 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में भी 23 अंक हैं।

Ranchi beat Delhi

Ranchi beat Delhi

मनप्रीत सिंह के दो शानदार मैदानी गोलों के दम पर रांची रेज ने दिल्ली वेवराइडर्स को मंगलवार को 6-2 से पीटकर हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है। 
रांची की 10 मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके 23 अंक हो गए हैं। दिल्ली को 10 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में भी 23 अंक हैं। दिल्ली तालिका में चौथे और रांची पांचवें स्थान पर है। 
उत्तर प्रदेश विजार्ड के नौ मैचों में 23 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश का आखिरी लीग मुकाबला शीर्ष पर चल रही टीम दबंग मुंबई के साथ बुधवार को चंडीगढ़ में होना है। इस मैच के बाद सेमीफाइनल में जाने वाली शेष दो टीमों की तस्वीर साफ हो पायेगी। 
मुंबई के 33 अंक के साथ और कङ्क्षलगा लांसर्स 28 अंक के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। मनप्रीत ने नौवें और 32 वें मिनट में मैदानी गोल कर रांची को 4-0 से आगे किया। इमरान खान ने 37 वें मिनट में रांची का तीसरा मैदानी गोल दागा और उसे 6-0 से आगे कर दिया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो