script

हॉकी इंडिया ने पाकिस्तान से कहा माफी मांगो तभी खेलेंगे तुम्हारे साथ

Published: Jan 30, 2017 06:56:00 pm

Submitted by:

balram singh

हॉकी इंडिया ने हॉकी सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान से माफी मांगने को कहा है। हॉकी इंडिया का कहना है कि हम तब तक कोई भी द्विपक्षीय हॉकी सीरीज खेलेंगे जब तक कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन भारत से बिना शर्त माफी नहीं मांग लेता।  आपको बता दें कि वर्ष 2014 चैंपियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले […]

Hockey India

Hockey India

हॉकी इंडिया ने हॉकी सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान से माफी मांगने को कहा है। हॉकी इंडिया का कहना है कि हम तब तक कोई भी द्विपक्षीय हॉकी सीरीज खेलेंगे जब तक कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन भारत से बिना शर्त माफी नहीं मांग लेता। 
आपको बता दें कि वर्ष 2014 चैंपियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले में पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने जीत के बाद बेहद भद्दा बर्ताव किया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय हॉकी सीरीज नहीं खेली गई है।
पाकिस्तान ने लगाया ये आरोप

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के सेक्रेटरी शाहबाज अहमद ने हाल ही में आरोप लगाते हुए कहा था कि पाकिस्तान की टीम को जानबूझकर पिछले वर्ष भारत में आयोजित जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने दिया गया था। 
भारत ने दिया ये जवाब

इस आरोप का जबाव देते हुए हॉकी इंडिया की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान अपनी कमी की वजह से जूनियर वर्ल्ड कप 2016 में हिस्सा नहीं ले पाया था और अब सारा दोष भारत पर मढ़ रहा है। 
हॉकी इंडिया ने कही ये बात

एक बार फिर से हॉकी इंडिया ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान अपने किए पर माफी नहीं मांगता है तो उसके साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेला जाएगा। हम एक बार फिर से पाकिस्तान से अनुरोध करते हैं कि वो सारे दोष भारत पर मढ़ना बंद कर दे।

ट्रेंडिंग वीडियो