scriptHockey World cup 2023 India to repeat tokyo olympics and CWG performance under manpreet singh | Hockey World cup 2023: 48 साल से है खिताब का इंतजार, ओलंपिक और CWG के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगा भारत | Patrika News

Hockey World cup 2023: 48 साल से है खिताब का इंतजार, ओलंपिक और CWG के प्रदर्शन को दोहराना चाहेगा भारत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 09, 2023 01:57:54 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

भारत ने 48 साल पहले हॉकी वर्ल्ड कप जीता था। तब से लेकर अबतक वह एक भी बार सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचा है। ऐसे में कॉमनवैल्थ गेम्स और टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली पुरुष हॉकी टीम के पास अपने रिकॉर्ड को सुधारने का मौका है।

hockey_team.png

Hockey World cup 2023: 2021 में भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में ब्रोंज मेडल का हासिल करने के लिए 41 साल का सूखा समाप्त किया। अब उनके सामने एक और चुनौती है। अब भारतीय हॉकी टीम के पास 48 साल से चले आ रहे वर्ल्ड कप के खिताब का सूखा खत्म करने का मौका है। अधिक शर्मनाक बात ये है कि 1975 में पुरुषों के वर्ल्ड कप में अपना पहला खिताब जीतने के बाद से, भारत एक बार भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है। हालांकि कुआलालंपुर में उस जीत के पांच साल बाद, भारत ने मास्को के ओलंपिक खेलों में 1980 में अपना आखिरी स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन हमेशा खराब रहा है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.